—Advertisement—

,

राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग

Author Picture
Published On: 5 October 2026

—Advertisement—

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3 भर्ती में पदवृद्धि व दूसरे चरण की काउंसलिंग की मांग की।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की उठाई मांग

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने तथा दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। पूर्व शहर कांग्रेस महामंत्री राजेश जैन दद्दू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह मुद्दा 29 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षक अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी के समक्ष उठाया था।

राजेश जैन दद्दू के अनुसार, राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं, जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के 13,089 और वर्ग-2 के 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

पत्र में शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग का उल्लेख करते हुए पदों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही कहा गया कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और कई अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं भी दे रहे हैं, लेकिन सीमित पदों के कारण स्थायी नियुक्ति से वंचित हैं।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लेने, उनके प्रतिनिधियों से चर्चा करने, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि करने और दूसरे चरण की काउंसलिंग शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सरकार को योग्य अभ्यर्थियों और अतिथि शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला युवाओं के रोजगार के साथ प्रदेश के बच्चों की शिक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp