इंदौर के मोदी जी की नसिया में 6 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे मुनिश्री साध्य सागर महाराज का दीक्षा दिवस समारोह होगा। पूजन और विधान आयोजित किए जाएंगे।
दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्ट: राजेश जैन दद्दू
इंदौर। बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में चातुर्मास साधना कर रहे मुनिश्री 108 साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया में आयोजित समारोह सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। आयोजन आचार्यश्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा।
पूजन और विधान सहित होंगे धार्मिक अनुष्ठान
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज, पट्टाचार्य आचार्यश्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य हैं। दीक्षा दिवस के अवसर पर आचार्यश्री का पूजन, विधान एवं विभिन्न मांगलिक क्रियाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिष्ठाचार्य पंडित अर्पित जैन वाणी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराएंगे।
समाजजनों से सहभागिता की अपील
चातुर्मास कमेटी के संयोजक धर्मेन्द्र पाटनी तथा राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, मनमोहन झांझरी और भौला सहित आयोजन से जुड़े समाजजनों ने श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।
बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक कमेटी, मल्हारगंज ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीक्षा दिवस के धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।