इंदौर के दलालबाग में महिला अधिवेशन, 105 संगठनों की हजारों महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर। दलालबाग में निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में महिला अधिवेशन आयोजित हुआ। प्रदेशभर के 105 महिला संगठनों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने गुरु आशीर्वाद प्राप्त कर शोभायात्रा निकाली। आयोजन में समाजसेवा, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक दायित्वों में महिलाओं की भूमिका को प्रमुखता दी गई।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष मुक्ता जैन ने कहा कि यह आयोजन गुरु संस्कारों से प्रेरित सामाजिक शक्ति का जीवंत स्वरूप है। महिलाएं सेवा, सहयोग और समाज सुधार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज की उन्नति में योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु के उपदेश महिलाओं के लिए जीवन में अपनाने का संकल्प हैं। इसी प्रेरणा से वे सेवा कार्यों को किसी एक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय पूरे वर्ष समाजहित की गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।
महिला सम्मेलन की शिरोमणि संरक्षिका आशारानी पांड्या को आदर्श मानकर समाजसेवा में समर्पित शीला डोडिया, डिम्पल गदिया, सपना गोधा, निर्मला जैन, सरला सामरिया और साधना दगडे सहित अनेक महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया गया।

सम्मेलन की सूत्रधार सुशीला पाटनी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सपना गोधा, शिवानी गोधा, अंतिका गोधा, रानी ढोशी, साधना दगडे, संगीता कासलीवाल, दीपिका कोयला, सची बड़जात्या और सोनाली बागडिया सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
शोभायात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मनीष गोधा, आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, धर्मेन्द्र सिनकेम, राहुल सेठी, संजय पाटोदी, अक्षय कासलीवाल और राहुल जैन स्पोर्ट्स सहित समाजजन भी शामिल हुए।
राजेश जैन दद्दू ने कहा कि महिलाएं जब संस्कार, सेवा और समाज के उत्थान को अपना दायित्व बनाती हैं, तब सकारात्मक परिवर्तन के साथ आने वाली पीढ़ियों की नींव भी मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में सहभागी महिला संगठनों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की।
