JITO Ranchi में AGM के बाद पहली बार चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई। पायल जैन सेठी चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा चीफ सेक्रेटरी और CA मोहित जैन ट्रेजरर बनाए गए।
JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल जैन सेठी बनीं चेयरमैन
72 मतदाताओं ने लिया हिस्सा, कुणाल जैन अजमेरा बने चीफ सेक्रेटरी और सीए मोहित जैन को मिली ट्रेजरर की जिम्मेदारी
रांची। JITO Ranchi में कार्यकाल 2026–28 के लिए रविवार को एजीएम के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। संगठन के अनुसार JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब एजीएम के पश्चात चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चार नामांकन प्राप्त हुए थे। चुनाव मैदान में पायल जैन सेठी, विशाल जैन, कुणाल जैन अजमेरा और प्रतीक जैन शामिल रहे।
मतगणना में पायल जैन सेठी को 71 मत, विशाल जैन को 68 मत और कुणाल जैन अजमेरा को 42 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचित निदेशकों द्वारा कार्यकाल 2026–28 के लिए नई टीम का गठन किया गया।
नई Head Table का गठन
नई Head Table में पायल जैन सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा को चीफ सेक्रेटरी तथा सीए मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू एवं नियमानुसार संचालन के लिए प्रदीप जैन को रिटर्निंग ऑफिसर (RO) नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया।
नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में सौंपा जाएगा। इस दौरान वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन की जिम्मेदारियां हस्तांतरित करेंगे। नवनिर्वाचित टीम ने कहा कि संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई टीम के गठन पर रांची जैन समाज के पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग जैन समाज के महामंत्री संजय जैन अजमेरा, पूर्व मंत्री भागचंद जैन लुहाड़िया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन अजमेरा, कोडरमा जैन समाज की वार्ड पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


