टीकमगढ़ में वेब सीरीज की शूटिंग जारी है। जिले की प्रसिद्ध ताल कोठी को शूटिंग के लिए पुलिस थाने के सेट में बदला गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता है।
दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्टर – खूब चन्द्र लोधी
टीकमगढ़। शहर में इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शूटिंग के लिए जिले की प्रसिद्ध ताल कोठी को पुलिस थाने के रूप में तैयार किया गया है। फिल्मी अंदाज में बनाए गए सेट के कारण ताल कोठी का पूरा माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है।
शूटिंग के दौरान यहां पुलिस थाना, पुलिसकर्मियों और कहानी के विभिन्न दृश्यों से संबंधित सेटअप तैयार किए गए हैं। ताल कोठी को पुलिस थाने का स्वरूप दिए जाने के बाद यह स्थान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बन गया है।
टीकमगढ़ की ऐतिहासिक और खूबसूरत लोकेशन अब मनोरंजन जगत की शूटिंग का हिस्सा बन रही है। शहर में वेब सीरीज की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। शूटिंग और ताल कोठी के बदले हुए स्वरूप को देखने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।


