—Advertisement—

Bhinmal : एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण

Author Picture
Published On: 3 October 2026
Bhinmal

—Advertisement—

एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण

पेयजल, बस संचालन और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

Bhinmal। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा सक्सेना ने गुरुवार को भीनमाल स्थित रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। एडीएम के अचानक बस स्टैंड पहुंचने से रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. सक्सेना ने बस स्टैंड पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

एडीएम ने अधिशासी अधिकारी रवि खन्ना के साथ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते हुए यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और बसों के नियमित संचालन की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार हो रहा है या नहीं।

इसके बाद डॉ. सक्सेना ने बस स्टैंड भवन की स्थिति का अवलोकन किया और यात्रियों के बैठने सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुकिंग प्रभारी कल्पेश कुमार जैन से बसों के विभिन्न रूट, संचालन समय और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

whatsapp image 2026 10 02 at 9.59.27 am 1

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं को सुचारू रखने और बसों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि आमजन को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

एडीएम के औचक निरीक्षण के बाद रोडवेज बस स्टैंड के कर्मचारियों और अधिकारियों में सक्रियता बढ़ी नजर आई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp