—Advertisement—

11 अक्टूबर को सिलवानी में होगा भव्य क्षमावाणी कार्यक्रम, निकलेगी जिनवाणी पालकी शोभायात्रा

Author Picture
Published On: 2 October 2026
79c0713c a186 47df b561 7fa8432b15a7

—Advertisement—

बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज के चातुर्मास का होगा समापन, सामूहिक भोज भी आयोजित होगा

संवाददाता: वैभव जैन मस्ताना

सिलवानी। नगर की तारण तरण दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को होली चौक स्थित श्री चैत्यालय जी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में तारण भवन में समाज का क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित होगा तथा नगर में विराजमान बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज के चातुर्मास का भी समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री जिनवाणी जी को भव्य पालकी में विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर धर्म प्रभावना करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायसेन जिले के साथ अन्य जिलों के समाज बंधुओं को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

डिस्क्रिप्शन: सिलवानी में 11 अक्टूबर को तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज के चातुर्मास का समापन होगा और श्री जिनवाणी जी की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp