—Advertisement—

पीपलरावां : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पीपलरावां में नगर परिषद ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Picture
Published On: 2 October 2026
पीपलरावां

—Advertisement—

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पीपलरावां में नगर परिषद ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पीपलरावां। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद पीपलरावां द्वारा नगर परिषद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।Piplawan Nagar Parishad Plants Saplings Unde

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रोपे पौधे

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री कविता शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर सिंह, वरिष्ठ पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अजय मंडलोई, एल्डरमैन बाबूलाल मुकाती, शेषनारायण नाहर, दिलीप राठौर और सुमित भामा उपस्थित रहे। इनके साथ कृषि विस्तारक अधिकारी सोनकच्छ धर्मेंद्र पाटीदार और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में भाग लिया।

“वृक्ष जीवन का महत्वपूर्ण आधार”

पौधारोपण करते हुए अतिथियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ पौधों को परिवार के सदस्य की तरह सहेजने का संदेश दिया जा रहा है।

पौधों की देखभाल का संकल्प

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की गई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp