—Advertisement—

    छावनी चौराहे पर नगर निगम की कार्रवाई, मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्से हटाए गए

    Author Picture
    Published On: 2 October 2026
    छावनी चौराहे पर नगर निगम की कार्रवाई, मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्से हटाए गए

    —Advertisement—

    छावनी चौराहे पर नगर निगम की कार्रवाई, मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्से हटाए गए 

    इंदौर। मास्टर प्लान के तहत रोड चौड़ीकरण में बाधक मकानों और प्रतिष्ठानों के हिस्से हटाने के लिए शुक्रवार सुबह नगर निगम का अमला एक बार फिर छावनी पहुंचा। छावनी चौराहे पर मथुरावाला प्रतिष्ठान की बिल्डिंग के हिस्से सहित अन्य मकानों के बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई छावनी रोड के चौड़ीकरण कार्य को पूरा करने की दिशा में की गई है।

    तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

    नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी शुक्रवार सुबह मशीनों के साथ छावनी चौराहे पहुंचे। निगम की टीम तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ आई थी। कार्रवाई की शुरुआत में टीम ने पहले मैन्युअली काम किया और इसके बाद मशीनों की मदद से रोड चौड़ीकरण में बाधक हिस्सों को तोड़ा गया।

    कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

    पेंडिंग कार्रवाई पूरी करने पहुंचे

    नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड पर रोड चौड़ीकरण के लिए जिन बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई लंबित थी, उसे शुक्रवार को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा हटाया गया है, जबकि दूसरे मकानों के बाधक हिस्से भी हटाए गए हैं।

    मई में भी हुई थी कार्रवाई

    इससे पहले नगर निगम ने मई में छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के लिए रिमूवल कार्रवाई की थी। इसके बाद रोड का काम शुरू हुआ था। उस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध भी हुआ था। कांग्रेस ने विरोध में क्षेत्र में जन अधिकार यात्रा निकाली थी। शुक्रवार को निगम की टीम दूसरी बार यहां बाधक हिस्से हटाने पहुंची।

    पिछली कार्रवाई में घायल हुए थे डॉक्टर

    पिछली कार्रवाई के दौरान मशीनों से काम करते समय बिजली के तार मशीन में उलझ गए थे। तार हटाने के लिए जेसीबी चालक ने जोर लगाया तो बिजली का खंभा उखड़कर होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित के सिर पर गिर गया था। इस हादसे में डॉक्टर घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ऐसी कार्रवाइयों में सुरक्षा इंतजामों की ओर भी लोगों का ध्यान गया था।

    सौ साल से ज्यादा पुराने हैं कई मकान

    छावनी क्षेत्र में कई मकान और प्रतिष्ठान सौ साल से भी ज्यादा पुराने हैं। नगर निगम पहले भी यहां रोड चौड़ीकरण के लिए बाधक हिस्सों पर कार्रवाई कर चुका है। छावनी चौराहे पर जिस मथुरावाला बिल्डिंग पर शुक्रवार को कार्रवाई हुई, वह भी काफी पुरानी बताई जा रही है। बिल्डिंग में पांच फ्लोर और एक बेसमेंट है।

    रोड चौड़ीकरण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

    मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे रोड चौड़ीकरण का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और क्षेत्र की सड़कों को आवश्यकतानुसार चौड़ा करना है। छावनी जैसे घने और पुराने बसाहट वाले क्षेत्र में जहां सड़कें संकरी हैं, वहां चौड़ीकरण से आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। निगम का कहना है कि लंबित कार्रवाई पूरी होने के बाद रोड का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

    कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

    Related News
    Breaking News हमेशा आपके पास

    SwarajVani App Install करें

    Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

    Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
    SwarajVani को iPhone पर install करें:
    📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
    Home
    Web Stories
    Instagram
    WhatsApp