शासकीय महाविद्यालय आठनेर में बोरी बंधान कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
आठनेर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय आठनेर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की संयुक्त इकाई द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों गतिविधियों में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।Athner Govt College NSS Volunteers Stage Street
बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश
आठनेर बस स्टैंड पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया और उपस्थित नागरिकों को नशे के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित भी किया।
जल संवर्धन के लिए बोरी बंधान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ही जल संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के पास श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया, जिससे वर्षा जल को रोककर संरक्षित किया जा सके।
कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में हुआ आयोजन
पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना ठाकुर, डॉ. विकेश सिंह और डॉ. शिवशंकर भरतपुरे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. वर्जीनिया दवनडे, डॉ. निर्मल बिस्वास, प्रो. आशीष धोटे, प्रो. हरि किशन कोगे, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती पुष्पा यादव, श्री निखिल और अरुण सोनारे उपस्थित रहे।
