—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान: उदनखेड़ी में बच्चों को बांटे गए लड्डू-फल, महिलाओं को दी गई पोषण की जानकारी

Author Picture
Published On: 30 September 2026
उदनखेड़ी

—Advertisement—

उदनखेड़ी में भव्य आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित, मातृशक्ति का हुआ गरिमामय सम्मान

उदनखेड़ी (पचोर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्राम उदनखेड़ी में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के पांचों आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, नन्हे-मुन्ने बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी माताएं-बहनें उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी किया गया।

पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से हुआ स्वागत

उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और माताओं-बहनों का अतिथियों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को लड्डू, चॉकलेट और फल वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

पोषण आहार पर दी गई जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण आहार के महत्व, संतुलित भोजन तथा दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार को शामिल करने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। मातृशक्ति के सम्मान और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विशेष संदेश भी दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

“एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधारोपण और श्रमदान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही परिसर में श्रमदान कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सरपंच नंदकिशोर भिलाला, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, बूथ अध्यक्ष रामबाबू राठौर, बूथ अध्यक्ष मनोज राठौर, भाजपा कार्यकर्ता रोहित राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सोनी, मंत्री बाबूलाल मालवीय, सहायक मंत्री देवेंद्र राजपूत, शिक्षक महेश सोनी और सोहन जायसवाल उपस्थित रहे।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती राजू राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा राज, अमृता सिंह राजपूत, ऋतु खत्री, मधु जायसवाल, संतोष मालवीय तथा सहायिका रजनी खत्री, ज्योति खत्री, मंजू भिलाला, मंजू राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

सामाजिक सहभागिता की मिसाल

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण, मातृशक्ति के सम्मान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया। इस आयोजन ने गांव में सामाजिक सहभागिता, जनजागरूकता और सेवा भावना की मिसाल प्रस्तुत की।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp