—Advertisement—

जावरा में लॉयंस क्लब का लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न, 150 सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

Author Picture
Published On: 29 September 2026
जावरा में लॉयंस क्लब का लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न, 150 सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

—Advertisement—

जावरा में लॉयंस क्लब का लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम सम्पन्न, 150 सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

जावरा। लॉयंस क्लब के सदस्यों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से लॉयंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 की ओर से जावरा में लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम (DLLI) आयोजित किया गया। पिपलोदा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में करीब 150 लॉयन सदस्यों ने पंजीयन कर सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना का वाचन लायंस मालवा कोऑर्डिनेटर सजी वर्गीस ने किया। कार्यक्रम संयोजक लॉयन अनिल धारीवाल ने स्वागत भाषण देते हुए नेतृत्व क्षमता के महत्व पर अपने विचार रखे।

विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

लीडरशिप ट्रेनिंग में इंदौर के मनिंदर सिंह चंडोक, इटारसी के पी.एस. बग्गा, माउंट आबू के अविनाश शर्मा, इटारसी की श्रीमती रविन्द्र कौर चंडोक, शिवपुरी के अशोक ठाकुर और महेश्वर की प्रियंका गुजराती ने ट्रेनर एवं फैकल्टी के रूप में सहभागिता की।

फैकल्टी लॉयन रविन्द्र कौर चंडोक ने सदस्यों को लक्ष्य निर्धारण और निर्धारित लक्ष्यों को सही समय पर पूरा करने की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट योजना और समयबद्ध प्रयास जरूरी हैं।

लॉयन मनिंदर सिंह चंडोक ने लॉयंस की आचार संहिता तथा लॉयंस इंटरनेशनल के फोकस्ड कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और नियमों को प्रभावी रूप से समझने पर जोर दिया।

लॉयन पी.एस. बग्गा ने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के विभिन्न तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वीडियो क्लिप्स और उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी संवाद की बारीकियां समझाईं।

फैकल्टी लॉयन अशोक ठाकुर ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने समय प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताते हुए सदस्यों को अपने कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में समय के प्रभावी उपयोग के तरीके बताए।

पब्लिक स्पीकिंग और क्लब को मजबूत बनाने पर जोर

माउंट आबू से आए लॉयन अविनाश शर्मा ने पब्लिक स्पीकिंग पर कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरणों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने के गुण समझाए।

महेश्वर से आईं लॉयन प्रियंका गुजराती ने क्लब को मजबूत बनाने और सदस्यों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए टीमवर्क और सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।

विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने की सहभागिता

कार्यक्रम में द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र सोडाणी, लॉयन नरेंद्र मेहता, रीजन चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय, यास्मीन शैरानी, अनिल शर्मा तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लॉयन कैलाश पुरोहित सहित रतलाम, बदनावर, बड़वाह, खंडवा, इंदौर, पेटलावद और नागदा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लॉयन सदस्य शामिल हुए।

आयोजक लॉयन अनिल धारीवाल और रीजन चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जावरा नगर में पहली बार इस तरह की लीडरशिप वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 150 लॉयन सदस्यों ने पंजीयन कराया और प्रशिक्षण में सहभागिता की। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों को लॉयंस इंटरनेशनल की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी ने अनिल धारीवाल, शैलेंद्र पांडेय, सजी वर्गीस, यास्मीन शैरानी और अनिल शर्मा को मल्टीपल पिन लगाकर सम्मानित किया।

अंत में रीजन चेयरपर्सन डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लॉयंस क्लब जावरा के अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया, कमल जैन, रमेश मेहता, विजय पामेचा, पवन मोदी, यश जैन, प्रदीप शर्मा, अजय सकलेचा, अशोक सेठिया, राकेश एम. कोचट्टा, पंकज कांठेड़, राजकुमार मारवाड़ी, शरद डूंगरवाल सहित बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी लॉयंस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका ने दी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp