—Advertisement—

Nagda : रोटरी क्लब ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 47 शिक्षकों को नवाजा

Author Picture
Published On: 29 September 2026
Nagda

—Advertisement—

रोटरी क्लब ने 10 स्कूलों के 47 शिक्षकों का किया सम्मान

संवाददाता : प्रमोद कुमार जैन 

Nagda । रोटरी क्लब नागदा द्वारा रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 10 स्कूलों के 47 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाभाव और कर्मनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला साक्षरता सलाहकार रवि प्रकाश लेंगर रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी प्रार्थना से हुई, जिसे क्लब की पूर्व अध्यक्ष सुमीता तिवारी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद रेणु सिंह ने फोर वे टेस्ट प्रस्तुत किया, जबकि सतीश भावसार ने गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा।

रोटरी इंटरनेशनल द्वारा सितंबर माह को बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत रोटरी क्लब नागदा द्वारा शिक्षा, साक्षरता और शैक्षणिक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद 10 स्कूलों से चयनित 47 शिक्षकों के योगदान और विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षकों को सम्मान मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाली शिक्षिका अलका भटनागर का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए क्लब की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्य अतिथि रवि प्रकाश लेंगर ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होती। शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र, दृष्टिकोण और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सही दृष्टिकोण विकसित करने में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति शर्मा ने किया। समारोह में रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp