—Advertisement—

इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव

Author Picture
Published On: 28 September 2026

—Advertisement—

इंदौर जैन समाज मनाएगा मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का 44वां दीक्षा दिवस महोत्सव

संवाददाता : राजेश जैन दद्दू

तप, त्याग और संयम की 44 वर्षीय गौरवमयी अविरल यात्रा को नमन करेगा भारत वर्षीय सकल जैन समाज
इंदौर। सुधामय वर्षायोग 2026 के पावन अवसर पर श्रंमण संस्कृति के निर्यापक श्रमण तीर्थचक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के 44वें दीक्षा दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज भारत गुरु चरणों में श्रद्धा और भक्ति के साथ भावांजलि अर्पित करेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म प्रभावना समिति एवं दीक्षा महोत्सव समिति के मनीष सपना गोधा , नवीन आनंद गोधा,

हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल धर्मेन्द्र जैन सिनकेम रानी अशोक डोसी अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स के अनुसार, मुनिश्री के तप, त्याग एवं संयम की 44 वर्षीय अविरल साधना यात्रा को नमन करने हेतु यह महोत्सव दलाल बाग, छत्रपति नगर इंदौर में आयोजित किया जा रहा है मुनिश्री ने अपने दीक्षित जीवन में धर्म प्रभावना, श्रमण संस्कृति के उन्नयन और आत्मकल्याण के मार्ग पर समाज को सतत प्रेरणा दी है। उनके इस वर्षायोग से इंदौर की धर्म नगरी में धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है।

महोत्सव का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2026, सोमवार को दोपहर 1:30 बजे से दलाल बाग, इंदौर* में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुनिश्री के दीक्षा दिवस पर विशेष पूजन, गुरु गुणानुवाद, श्रद्धा सुमन अर्पण एवं धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में मुनिश्री की अमृतमयी देशना का लाभ प्राप्त होगा। महामहोत्सव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, एवं विदेशों से गुरु भक्तों का आगमन होने जा रहा है

सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर ने सभी धर्मप्रेमी गुरु भक्त समाज बंधुओं से सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित समय पर पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। धर्मसभा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp