—Advertisement—

Damoh कलेक्टर के नाम और फोटो से बनाई फर्जी WhatsApp प्रोफाइल, लोगों को किया गया सावधान

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Damoh

—Advertisement—

Damoh कलेक्टर के नाम और फोटो से बनाई फर्जी WhatsApp प्रोफाइल, लोगों को किया गया सावधान

कोमल अहिरवार (जिला ब्यूरोचीफ दमोह)
दैनिक स्वराज वाणी...

Damoh । साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम और फोटो का कथित रूप से दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर की ओर से आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई है।

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए WhatsApp पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की है। इस प्रोफाइल से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में लोगों से इन संदेशों पर भरोसा नहीं करने और किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई है।

कलेक्टर की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि यदि उन्हें इस तरह की फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से कोई संदेश प्राप्त होता है तो वे उसका जवाब देने से बचें। साथ ही संबंधित नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें।

लोगों से विशेष रूप से अपील की गई है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड, आधार या अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जानकारी साझा न करें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध संदेश के आधार पर पैसे ट्रांसफर करने से भी बचें।

साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि किसी अधिकारी या परिचित के नाम और फोटो वाली प्रोफाइल देखकर तुरंत भरोसा न करें। यदि किसी संदेश में पैसे या संवेदनशील जानकारी की मांग की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या कार्यालय से आधिकारिक माध्यम से इसकी पुष्टि करें।

प्रशासन की अपील है कि नागरिक सतर्क रहें और संदिग्ध WhatsApp प्रोफाइल या संदेश मिलने पर उसकी सूचना संबंधित साइबर अपराध प्राधिकरण या पुलिस को दें। सतर्कता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp