—Advertisement—

Nagda में दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुई आरती

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Nagda

—Advertisement—

सिटी सेंटर परिसर में दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन, महाआरती के बाद हुआ भंडारा

Nagda । महात्मा गांधी मार्ग स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स परिसर में व्यापारियों द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणेशोत्सव का अनंत चतुर्दशी के अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ समापन हुआ। गणेश चतुर्थी से परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजा-अर्चना, महाआरती और प्रसादी का आयोजन किया जा रहा था।

शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर परिसर के व्यापारियों ने भगवान गजानन की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाआरती आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

सिटी सेंटर परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाने की परंपरा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से जारी है। हर वर्ष व्यापारी मिलकर गणेशोत्सव का आयोजन करते हैं। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की जाती है।

आयोजन को सफल बनाने में परिसर के व्यापारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर श्यामसिंह रघुवंशी, राजेंद्र पोरवाल, ताकत नरेंद्र जैन, गौरव शाह, महेश पोरवाल, संजय गोखरू, कोदेश पोरवाल, राहुल राठौर, अर्जुन राठौर सहित अन्य व्यापारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp