—Advertisement—

Nagda : स्व. मंजू मालवीय की स्मृति में पौधारोपण, समाजसेवियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Author Picture
Published On: 25 September 2026
Nagda : स्व. मंजू मालवीय की स्मृति में पौधारोपण, समाजसेवियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

—Advertisement—

स्व. मंजू मालवीय की स्मृति में पौधारोपण, समाजसेवियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Nagda । अखिल भारतीय बलाई महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को मनोहर वाटिका, नागदा में स्वर्गीय श्रीमती मंजू मालवीय की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी विवेक शर्मा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के बैनर तले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत का भी सहयोग रहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, अविघ्न हॉस्पिटल के चेयरमैन मनीष गहलोत, पार्षद प्रतिनिधि वासुदेव चौहान, गौ रक्षक रोशन शुक्ला, अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश परमार नागराज सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर स्व. मंजू मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित की और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मोनू ठक्कर, मंडल उपाध्यक्ष शंकरलाल प्रजापति, किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष कवि देवीसिंह गुर्जर, मनीष व्यास, महेंद्र उचेनिया, महेंद्र जटवा, संदीप कछवा, जितेंद्र सिमरोल, अर्जुन बागड़ी, अखिलेश गहलोत, जीतू भट्ट, टिंकू भदौरिया, मनोहर मनिया, रिंकू भदौरिया, बंटी गुर्जर, टीकम बन्ना, विनोद माली सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। स्व. मंजू मालवीय की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp