नागेश्वर धाम समिति विद्यानगर नागदा की गणेश महाआरती में IHRCT की नागदा टीम ने सहभागिता की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
नागेश्वर धाम की गणेश महाआरती में IHRCT की सहभागिता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि
विद्यानगर नागदा में हुआ धार्मिक आयोजन, भगवान गणेश से सुख-शांति और समृद्धि की कामना
नागदा। जीवनलाल जैन। गणेश महोत्सव के अवसर पर नागेश्वर धाम समिति, विद्यानगर नागदा द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) की नागदा टीम ने सहभागिता की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों का किया आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव सहित IHRCT के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का नागेश्वर धाम समिति और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। धार्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश महाआरती में सहभागिता की।
सुनील सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की महाआरती की। इस दौरान सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की गई।
धार्मिक आयोजन सामाजिक सद्भाव को करते हैं मजबूत: यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील सिंह यादव ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना सद्बुद्धि, विवेक, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारे को बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों की सहभागिता से आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। यादव ने सफल आयोजन के लिए नागेश्वर धाम समिति, विद्यानगर के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया।
ये पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सुनील सिंह यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष), शिवम तिवारी (राष्ट्रीय सचिव), मनीष गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री), कृष्णा यादव (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष), जीवनलाल जैन ‘चाय वाले’ (प्रदेश मीडिया प्रभारी), मुकेश विश्वकर्मा (उज्जैन संभाग अध्यक्ष), युवराज सिंह राठौर (हेल्पलाइन प्रभारी), दिनेश सोलंकी (नागदा तहसील मीडिया प्रभारी), कार्तिक यादव, प्रिंस शर्मा, कुणाल मीणा एवं विभोर शर्मा उपस्थित रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय संस्थापक मालती सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैध, राष्ट्रीय महामंत्री साधना सेठी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नागेश्वर धाम समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रिपोर्ट — जीवनलाल जैन, नागदा
