—Advertisement—

Bhinmal नगरपालिका: मनोज गुप्ता ने अध्यक्ष और मफी देवी ने उपाध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

Author Picture
Published On: 24 September 2026
Bhinmal

—Advertisement—

 

Bhinmal नगरपालिका: मनोज गुप्ता ने अध्यक्ष और मफी देवी ने उपाध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

Bhinmal (मुकेश सोलंकी)। स्थानीय नगरपालिका कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12:15 बजे भव्य और गरिमामय माहौल के बीच नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उपाध्यक्ष मफी देवी (पत्नी लालाराम माली) ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नगरपालिका परिसर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

विकास और पारदर्शिता का संकल्प

कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उपाध्यक्ष मफी देवी ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन प्रदान किया जाएगा।

whatsapp image 2026 09 24 at 6.20.03 am 1

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया बोर्ड भीनमाल के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

समारोह के दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी रवि खन्ना, तेजराम मेहता, सरोज बाफना, प्रवीण एम. दवे, किशोर सांखला, महादेवाराम घांची, महेंद्र सोलंकी, भरत सिंह भोजाणी, रमेश राठी, जय सिंह राव, सुरेन्द्र पाल सिंह देवड़ा, बगाराम मघेवाल, जोरावर सिंह राव, रमेश राजपुरोहित, पुखराज बगोटी, सुधा माथुर, उत्तम सिंह भाटी, सिराजुद्दीन, अरविंद बंजारा, सुनील मौर्य, राजेश बालोटिया, संजीव माथुर, सुरेश वोरा, नरपत सिंह राव, ओमप्रकाश माली, मेघराज परमार, टिकम सिंह राणावत, पंकज माली, भंवर लाल सोलंकी, महेंद्र जीनगर, भरत सिंह राव, सुरेश बंजारा, शेखर व्यास, विक्रम सिंह इराणी, जितेंद्र सिंह राव और लियाकत अली सहित कई पार्षद, गणमान्य नागरिक और नगरपालिका के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp