Indore में खाद्य तेलों की जांच के लिए विशेष अभियान, 10,500 लीटर तेल जब्त
मल्हारगंज के गोदाम से सोना सिक्का मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल के 9 नमूने लिए गए, सियागंज से भी 2 सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे
Indore । खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दूसरे राज्यों और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से इंदौर में आने वाले खाद्य तेलों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मल्हारगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया। जब्त तेल की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान पर आवश्यक खाद्य लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं मिला। विभागीय टीम ने तेल के विभिन्न उत्पादों के नमूने लेकर उन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।
मल्हारगंज के गोदाम से लिए 9 नमूने
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मल्हारगंज स्थित श्याम एंड श्याम आयल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां सोना सिक्का ब्रांड मूंगफली तेल और कच्ची घानी सरसों तेल के अलग-अलग पैकिंग साइज पाए गए।
टीम ने दोनों प्रकार के खाद्य तेलों के कुल 9 नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल को जब्त किया गया। विभाग के अनुसार इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।
प्रयोगशाला में तेल के नमूनों की गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
सियागंज के प्रतिष्ठान से भी दो सैंपल
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सियागंज स्थित शंकर महादेव ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया। यहां से प्रीमियम रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल और गुलाब कोल्ड प्रेस्ड ग्राउंडनट ऑयल के दो नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
इन दोनों नमूनों को भी परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। इस तरह दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के कुल 11 नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में खाद्य तेल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता है या उसमें मिलावट पाई जाती है, तो रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विशेष अभियान का उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य तेलों की गुणवत्ता की जांच करना और मिलावटी या मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है। विभाग द्वारा बाहर से इंदौर आने वाले खाद्य तेलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भंडारण और बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य तेल कारोबारियों में भी जांच को लेकर
