—Advertisement—

Indore:द मिलेनियम स्कूल का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो स्पर्धा में 9 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते

Author Picture
Published On: 22 September 2026
img 20260922 wa0095

—Advertisement—

 द मिलेनियम स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 12 पदक

9 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने विद्यालय और इंदौर का नाम रोशन किया

Indore। द मिलेनियम स्कूल, इंदौर के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंदौर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित चौथी मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 12 पदक जीते। इनमें 9 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

क्योरुगी स्पर्धा में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

क्योरुगी स्पर्धा में द मिलेनियम स्कूल के विदेही मल्हार, यनिश केमरे, मोहम्मद हमजा, श्रेयांश हिरवे, तनिष्का पाटिल और समर्थ सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, आर्यव बजाज और आरुष शर्मा ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रयांश तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

पुमसे ग्रुप इवेंट में भी स्वर्ण पदक

पुमसे ग्रुप इवेंट में रिद्धि बिंदल, शुभेच्छा खाडीकर और मैशा काजी की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से इंदौर शहर का गौरव भी बढ़ा है।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ममता शेखावत, खेल प्रभारी गगन चंद्रावत और कोच मिथिलेश कैमरे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp