—Advertisement—

Jain समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने सपत्नीक 45 दिवसीय सिद्धि तप किया पूर्ण

Author Picture
Published On: 19 September 2026
Jain

—Advertisement—

Jain समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने सपत्नीक 45 दिवसीय सिद्धि तप किया पूर्ण

महिदपुर रोड में साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी की निश्रा में तपस्या संपन्न, दो दिवसीय आयोजन में हुई रथ यात्रा

महिदपुर रोड। नगर में चातुर्मास के लिए विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में Jain समाज के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने सपत्नीक 45 दिवसीय सिद्धि तपस्या पूर्ण की। तपस्या 17 तारीख को निर्विघ्न संपन्न हुई। तप पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रथ यात्रा सहित दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

तपस्या के दौरान श्रद्धालुओं ने साध्वीश्री के सान्निध्य में धार्मिक आराधना और तप की अनुमोदना की। सिद्धि तप की पूर्णता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी शामिल हुए।

भंडारी परिवार ने लिया पारणा पंडाल का लाभ

तपस्या पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र-जयंती पारणा पंडाल का लाभ कोमलचंद, सचिन कुमार, अंश कुमार एवं अनंत कुमार भंडारी परिवार, महिदपुर रोड-बप्पैया वाला द्वारा लिया गया। आयोजन के दौरान तपस्वियों के तप की अनुमोदना करते हुए श्रद्धालुओं ने मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

विभिन्न समाजों ने की तप की अनुमोदना

सिद्धि तप पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस, उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, प्रताप सिंह गुर, रणछोड़ त्रिवेदी सहित जैन श्री संघ महिदपुर रोड के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया और चातुर्मास समिति अध्यक्ष परेश चत्तर सहित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, युवाओं, नगरवासियों और समाजजनों ने सचिन भंडारी एवं उनके परिवार को तपस्या पूर्ण करने पर बधाई दी।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने भी सहभागिता कर तप की अनुमोदना की। पोरवाल, सिख, माहेश्वरी, ब्राह्मण, शर्मा, मुस्लिम, दर्जी समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों और नगरवासियों ने तपस्वी परिवार के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सचिन भंडारी ने जताया आभार

जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, पत्रकार साथियों, युवाओं, नगरवासियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं स्नेहीजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, शुभकामनाओं और अनुमोदना से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दो दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में सहभागिता कर तपस्या की अनुमोदना की।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp