—Advertisement—

महिदपुर रोड में पहली बार 52 सिद्धितप तपस्वियों का अमृतमय पारणा महोत्सव सम्पन्न

Author Picture
Published On: 18 September 2026
महिदपुर रोड में पहली बार 52 सिद्धितप तपस्वियों का अमृतमय पारणा महोत्सव सम्पन्न

—Advertisement—

जैन समाज मीडिया प्रभारी: सचिन भंडारी

महिदपुर रोड में पहली बार 52 सिद्धितप तपस्वियों का अमृतमय पारणा महोत्सव सम्पन्न

भव्य वरघोड़े में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नगर के गणमान्य नागरिकों ने की तपस्वियों की अनुमोदना

महिदपुर रोड। महिदपुर रोड नगर के इतिहास में पहली बार 52 सिद्धितप तपस्वियों के अमृतमय पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन गुरुवार, 17 सितम्बर को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, चातुर्मास समिति एवं परिषद् परिवार के तत्वावधान में किया गया।

भव्य वरघोड़े से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड से निकाले गए भव्य वरघोड़े से हुआ। इसमें बग्गियां, बैंड-बाजे, कलश लेकर चल रही महिला परिषद की सदस्याएं एवं ढोल आकर्षण का केंद्र रहे। वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नागदा तिराहा स्थित गोविन्दम वाटिका पहुंचा। वरघोड़े में बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए तथा जगह-जगह तपस्वियों का स्वागत एवं अनुमोदना की गई।

गोविन्दम वाटिका में विधिवत हुआ पारणा

गोविन्दम वाटिका में आयोजित मुख्य समारोह में 52 सिद्धितप तपस्वियों का विधिवत पारणा कराया गया। दोपहर 12:39 बजे पारणा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तपस्वियों के तप, त्याग एवं संयम की अनुमोदना करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

साध्वीजी भगवंतों की रही पावन निश्रा

कार्यक्रम में युगप्रभावक गुरूदेव पुण्यसम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के समुदायवर्ती साध्वीजी श्री डॉ. अमृतरसा श्रीजी म. सा. द्विशतावधानी, परम पूज्य साध्वीजी श्री निरागरसा श्रीजी म. सा. एवं परम पूज्य साध्वीजी श्री जिनांशरसा श्रीजी म. सा. की पावन निश्रा रही। गुरुवर्या की निश्रा में तप आराधना के इस आयोजन से पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।

गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि महोत्सव में विधायक दिनेश बोस सहित नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, नेतागण, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद परिवार के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।

स्वामीवात्सल्य एवं लाभार्थी परिवारों का रहा विशेष योगदान

इस अवसर पर सम्पूर्ण दिवस स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। सिद्धितप पारणा लाभार्थी सुश्री सोनू जी बरड़िया के सिद्धितप अनुमोदनार्थ बरड़िया परिवार (बप्पैयावाला) तथा सुबह की नवकारसी का लाभ लीलाबाई दिनेश कुमार अनिल कुमार राजेश कुमार कांठेड़ परिवार ने लिया। सम्पूर्ण दिवस स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी श्री समरथमल जी-शकुंतला जी, शुभम जी-तानिया जी, संकेश जी, हितेश्वी जी एवं चौरड़िया परिवार रहे। आयोजन को सफल बनाने में श्री संघ अध्यक्ष अजयकुमार चौरड़िया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष परेशकुमार चत्तर सहित श्री संघ, चातुर्मास समिति, परिषद् परिवार एवं समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।

हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया धर्मलाभ

नगर के इतिहास में पहली बार हुए इस भव्य आयोजन में 52 सिद्धितप तपस्वियों के सामूहिक पारणा एवं वरघोड़े ने श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। उपस्थित समाजजनों एवं नगरवासियों ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके तप, त्याग एवं आराधना की सराहना की और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। संपूर्ण आयोजन में सकल जैन श्री संघ एवं 50 से अधिक बाहर से पधारे श्री संघों के हजारों सदस्यों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp