—Advertisement—

Indore में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में चार जगह छापे; 3.95 लाख की शराब और चार वाहन जब्त

Author Picture
Published On: 17 September 2026
Indore

—Advertisement—

 

Indoreमें आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में चार जगह छापे; 3.95 लाख की शराब और चार वाहन जब्त

अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर कई प्रकरण दर्ज

Indore। अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक ही दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों में चार बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इन कार्रवाइयों में कुल 335 पाव अवैध देशी शराब और चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए। विभाग के अनुसार जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 95 हजार 670 रुपए है।

आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग वृत्तों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। एक मामले में आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पलासिया चौराहे पर 100 पाव शराब बरामद

पहली कार्रवाई पलासिया चौराहे पर की गई। सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी, कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के निर्देशन तथा एडीईओ सी.के. साहू के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक आशीष जैन ने वृत्त मालवा मिल ‘ब’ की टीम के साथ कार्रवाई की।

टीम ने TVS बाइक क्रमांक MP09 ZF 0923 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 100 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। मामले में भागीरथपुरा निवासी अजय पिता मोहनलाल लिखारिया (27 वर्ष) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में जब्त सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए है।

बिना नंबर की स्कूटी से 85 पाव शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई आंतरिक-02 वृत्त क्षेत्र में की गई। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी एवं उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा की टीम ने बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस 125 की तलाशी ली।

स्कूटी की डिक्की से 45 पाव मसाला और 40 पाव प्लेन शराब, कुल 85 पाव बरामद किए गए। मामले में आकाश सिलावट और संजू जोशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में जब्त सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 2 हजार 770 रुपए बताई गई है। टीम में आरक्षक वीरेंद्र, विक्रम, संजय, शुभम, एलन, उस्मान, राहुल और ज्योति शामिल रहे।

TVS जुपिटर से 100 पाव शराब बरामद

तीसरी कार्रवाई महोूनाका-बंबई बाजार वृत्त में की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीरा सिंह तथा आरक्षक मोहित कछवाय और प्रियंका अहिरवार ने TVS जुपिटर क्रमांक MP09 DG 4012 को जांच के लिए रोका।

वाहन की तलाशी के दौरान 50 पाव मसाला और 50 पाव प्लेन शराब, कुल 100 पाव शराब बरामद हुई। मामले में रवि पिता रमेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार जब्त सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत 94 हजार 150 रुपए है।

पीछा करने पर स्कूटी छोड़कर फरार हुआ चालक

चौथी कार्रवाई राजमोहल्ला वृत्त क्षेत्र में की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीना माल की टीम ने कार्रवाई की। टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बिना नंबर की स्कूटी से जा रहा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

टीम ने स्कूटी से 50 पाव यानी करीब 9 बल्क लीटर शराब जब्त की। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत 88 हजार 750 रुपए बताई गई है। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक किशनसिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश साहू, मुकेश रावत और वाहन चालक प्रदीप शामिल रहे।

चारों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

आबकारी विभाग के अनुसार चारों मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध मदिरा के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

एक ही दिन में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई इन चार कार्रवाइयों के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp