Rivaah बाए तनिष्क ने लॉन्च किया ‘Wedding Signatures’ कलेक्शन, छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए खास ज्वेलरी
इंदौर, 11 सितंबर 2026। तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड ने छह अलग-अलग भारतीय दुल्हन समुदायों को ध्यान में रखते हुए अपना नया ‘Wedding Signatures’ कलेक्शन लॉन्च किया है। यह एक संपूर्ण ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो है, जिसे शादी की अलग-अलग रस्मों और मौकों के लिए तैयार किया गया है।
छह भारतीय समुदायों की परंपराओं से प्रेरित कलेक्शन
‘Wedding Signatures’ में तमिल, तेलुगु, राजस्थानी/मारवाड़ी, गुजराती, मराठी और पैन-इंडिया/मेट्रो दुल्हनों की परंपराओं और आधुनिक पसंद को ध्यान में रखा गया है। कलेक्शन का उद्देश्य दुल्हनों को शादी के हर फंक्शन के लिए अलग और उपयुक्त आभूषण उपलब्ध करोटोग्राफी, डेकोर और ज्वेलरी जैसी चीजों का चयन खुद करती है। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुएाना है।
आज की दुल्हन शादी की तैयारियों में कई महीनों तक वेन्यू, डेस्टिनेशन, फैशन, फोटोग्राफी, डेकोर और ज्वेलरी जैसी चीजों का चयन खुद करती है। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए रिवाह ने ब्राइडल ज्वेलरी को केवल एक सेट तक सीमित न रखकर पूरा ज्वेलरी वार्डरोब तैयार किया है।
क्षेत्रीय आभूषणों को मिला आधुनिक अंदाज
मराठी ट्रूसो में वाटी मंगलसूत्र, ठुशी नेकलेस और वज्रटीक चोकर जैसे पारंपरिक आभूषण शामिल हैं। राजस्थानी/मारवाड़ी दुल्हनों के लिए बोरला, तेवटा, आड़ और पंचलड़ा हार जैसे डिजाइन पेश किए गए हैं।
गुजराती ट्रूसो में चंदन हार, डोडी, मोर और कैरी जैसे पारंपरिक डिजाइनों को शामिल किया गया है। वहीं तमिल और तेलुगु ट्रूसो में दक्षिण भारतीय परंपराओं और मंदिरों से प्रेरित आभूषणों की झलक देखने को मिलती है।
पैन-इंडिया/मेट्रो ट्रूसो को आधुनिक और समकालीन दुल्हनों की पसंद के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें कलीरे, माथा पट्टी, वंकी, सूर्य-चंद्र, नेथी चुट्टी और मट्टल जैसे आभूषणों को नए अंदाज में पेश किया गया है।
‘One Wedding. Many Stories.’ कैंपेन
इस कलेक्शन को ‘One Wedding. Many Stories.’ कैंपेन के जरिए पेश किया गया है। कैंपेन में ज्वेलरी के साथ डेस्टिनेशन, फोटोग्राफी और फिल्म को भी जोड़ा गया है।
मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर जोसफ राधिक ने जयपुर के ताज जय महल पैलेस में चुनिंदा ब्राइडल लुक्स को कैमरे में कैद किया है। वहीं फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रीय फिल्मों की श्रृंखला के जरिए इन ब्राइडल कहानियों को प्रस्तुत किया है। दक्षिण भारतीय बाजार के लिए अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को रिवाह का चेहरा बनाया गया है।
तनिष्क के डिजाइन एक्सीलेंस सेंटर की कारीगरी
कंपनी के अनुसार, ‘Wedding Signatures’ को तनिष्क के डिजाइन एक्सीलेंस सेंटर ने तैयार किया है। इसमें विभिन्न भारतीय समुदायों की क्षेत्रीय परंपराओं, डिजाइन विशेषज्ञता और कारीगरी को एक साथ प्रस्तुत किया गया है।
लॉन्च के मौके पर तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा कि आधुनिक दुल्हन अपनी शादी से जुड़े हर फैसले को सोच-समझकर लेती है। ऐसे में ‘Wedding Signatures’ के जरिए शादी के सफर की अलग-अलग रस्मों और मौकों के लिए ज्वेलरी का पूरा वार्डरोब पेश किया गया है।
स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध
‘रिवाह बाए तनिष्क’ का ‘Wedding Signatures’ कलेक्शन तनिष्क के सभी स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध है। कलेक्शन के कैंपेन की फिल्म भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी की गई है।
