Breaking News : बच्चों से भरी स्कूल बस पर बदमाशों ने की फायरिंग, ड्राइवर गंभीर घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। बच्चों से भरी स्कूली बस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
कार हटाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पिछोर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कार हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बदमाशों ने स्कूली बस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।
बच्चे सुरक्षित, आरोपी फरार
फायरिंग की घटना के दौरान बस में बच्चे सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है।
ग्वालियर में स्कूल बस पर फायरिंग की इस घटना से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
