—Advertisement—

Nagda : लोक अदालत में पेनल्टी से मिलेगी बड़ी राहत, नपाध्यक्ष गेहलोत ने की नागरिकों से अपील

Author Picture
Published On: 9 September 2026
Nagda

—Advertisement—

लोक अदालत में पेनल्टी से मिलेगी बड़ी राहत, नपाध्यक्ष गेहलोत ने की नागरिकों से अपील

संपत्ति कर और जलकर की बकाया राशि जमा करने पर 100 प्रतिशत तक पेनल्टी माफी

Nagda । नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करने वाले नागरिकों को पेनल्टी में बड़ी राहत देने का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत बकाया करों पर अधिरोपित पेनल्टी में विभिन्न श्रेणियों के अनुसार 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने बकाया करों का भुगतान करें और पेनल्टी में मिलने वाली छूट प्राप्त करें।

संपत्ति कर पर 100 प्रतिशत तक छूट

शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार भवन संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण, जिनमें कर एवं पेनल्टी सहित कुल बकाया राशि 50 हजार रुपये तक है, उनमें पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं 50 हजार से अधिक और 1 लाख रुपये तक की बकाया राशि वाले मामलों में पेनल्टी पर 50 प्रतिशत तथा 1 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि पर पेनल्टी में 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

जलकर में भी मिलेगी राहत

जलकर के बकायेदारों को भी लोक अदालत में राहत दी जाएगी। 10 हजार रुपये तक की बकाया राशि पर पेनल्टी में 100 प्रतिशत, 10 हजार से अधिक एवं 50 हजार रुपये तक की बकाया राशि पर 75 प्रतिशत तथा 50 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि पर पेनल्टी में 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

31 मार्च 2026 तक की बकाया राशि पर लागू

नगर पालिका परिषद के अनुसार यह विशेष छूट 31 मार्च 2026 तक की बकाया राशि पर लागू होगी। नागरिकों को इस छूट का लाभ केवल 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में ही मिल सकेगा।

नपाध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, सभापति, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं समस्त जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें, पेनल्टी में राहत प्राप्त करें और नगर के विकास में सहभागी बनें।

स्थान: न्यायालय परिसर, नागदा जंक्शन।

नागदा से प्रमोद कुमार जैन की रिपोर्ट।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp