—Advertisement—

मनावर में गोगा नवमी की धूम: 4 घंटे चला भव्य छड़ी निशान जुलूस, तिलक लगाकर दिया एकता का संदेश

Author Picture
Published On: 6 September 2026
WhatsApp Image 2026 09 06 at 8.53.23 PM scaled

—Advertisement—

मनावर में गोगा नवमी पर भैरव चौक से भव्य छड़ी निशान जुलूस निकला। ढोल-डीजे, घोड़े और सवार आकर्षण का केंद्र रहे। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने भी छड़ी निशान की पूजा की।

गोगा नवमी पर मनावर में भव्य छड़ी निशान जुलूस, 4 घंटे भक्ति में रंगा नगर; तिलक लगाकर मिटाए भेदभाव

मनावर। जिला धार।। गोगा नवमी मनावर में रविवार को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ धूमधाम से मनाई गई। एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक गोगा देव के पावन पर्व पर महा वाल्मीकि पंचायत मनावर के तत्वावधान में भव्य छड़ी निशान जुलूस निकाला गया। करीब चार घंटे तक चले इस चल समारोह में ढोल-डीजे की गूंज के बीच पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। समाज के बड़े-बुजुर्ग, माताएं-बहनें, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रिपोर्टर — कौशिक पंडित, मनावर

गोगा नवमी मनावर: भैरव चौक से शुरू हुआ छड़ी निशान जुलूस

चौधरी अनिल तोमर ने बताया कि जुलूस की शुरुआत भैरव चौक से दो सुसज्जित छड़ी निशानों की पूजा-अर्चना के बाद हुई। ढोल और डीजे की धुन पर श्रद्धालु छड़ी निशान झुलाते हुए चल रहे थे। सेवादारों के साथ घोड़े और सवार भी आकर्षण का केंद्र रहे।

चल समारोह वाल्मीकि मोहल्ले से होते हुए मालवी चौपाटी, क्रांति चौपाटी, गांधी चौराहा, धार रोड, छोटा ग्रिड माता मंदिर पहुंचा, जहां सलामी दी गई। इसके बाद जुलूस इंदौर रोड होते हुए वापस वाल्मीकि मोहल्ला पहुंचा। गौरख टिले पर अंतिम सलामी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsApp Image 2026 09 06 at 8.53.24 PM scaled

तिलक लगाकर लिया आशीर्वाद, दिया एकता का संदेश

बस स्टैंड स्थित गांधी चौराहे पर वाल्मीकि समाज द्वारा सामूहिक रूप से गोगा नवमी मनाई गई।

भगत दिनेश तोमर ने बताया कि समाजजनों ने एक-दूसरे को हरगजा तिलक लगाकर चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गोगा नवमी का संदेश ही यही है कि तिलक लगते ही सभी भेदभाव मिट जाते हैं और समाज एकता के सूत्र में बंध जाता है।

गोगा मेड़ी पर जनप्रतिनिधियों ने की छड़ी निशान की पूजा

गोगा मेड़ी पर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, भाजपा युवा मोर्चा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष उज्जवल सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, पार्षद कैलाश राठौर, लोकेश मुकाती, मुकेश बागेश्वर, दिनेश शिवदे, प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय मनावर सोहन शिंदे, सुनील गुप्ता, अशोक नामदेव, नितेश नामदेव और आशीष चौबे सहित अन्य ने छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की।

बस स्टैंड पर पुलिस अधिकारियों ने की पूजा, आयोजकों का सम्मान

बस स्टैंड पर एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय और थाना प्रभारी राजेश यादव ने भी छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की। चौधरी अनिल तोमर ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आयोजकों का सम्मान भी किया गया। नगर के विभिन्न संगठनों और समाजजनों ने जगह-जगह गोगा देव की छड़ी का भव्य स्वागत किया।

लगभग चार घंटे तक चला चल समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। नगरवासियों सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

गोगा उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश तोमर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, प्रशासन, पुलिस विभाग और नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर कुंदन फतरोड़, अनिल रेवाल, अजय घारू, धर्मेंद्र गोसर, बंटी उटवाल, महेश तोमर, सजन खरे, सुदेश घारू, चंदन आदिवाल, सागर रेवाल, अमन फतरोड़, विशाल चौहान, कमलेश तोमर, कालू तोमर, गोपू घारू, छोटू घारू, तारू घारू, चंदन घारू, दीपक घारू, धर्मेंद्र खरे, नीलेश तोमर, यशराज तोमर, कुणाल तोमर, हर्ष रेवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp