—Advertisement—

Kurwai विधानसभा में संत रविदास जी की जन्मभूमि की मिट्टी लेकर निकाली जा रही रथ यात्रा, बरुअल में हुआ भव्य स्वागत

Author Picture
Published On: 4 September 2026
Kurwai
— Kurwai MLA Joins Villagers to Welcome Ravidas Ji's Sacred Soil Yatra

—Advertisement—

Kurwai विधानसभा में संत रविदास जी की जन्मभूमि की मिट्टी लेकर निकाली जा रही रथ यात्रा, बरुअल में हुआ भव्य स्वागत

Kurwai। संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पावन मिट्टी को लेकर कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को यह रथ यात्रा ग्राम पंचायत बरुअल पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ इसका स्वागत किया।

रथ यात्रा के बरुअल पहुंचने पर कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, मंडल अध्यक्ष राजेश लोधी, सांसद प्रतिनिधि अमरसिंह कुर्मी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बरुअल के सरपंच तिलक सिंह कुर्मी ने संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी की विधिवत आरती उतारी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और श्रीफल भेंट कर पारंपरिक ढंग से स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के सभी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पावन अवसर के साक्षी बने। ग्रामीणों ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिट्टी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 11.59.40 PM

बता दें कि संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि से मिट्टी लाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में यह रथ यात्रा निरंतर निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को संत रविदास जी के समता, समानता और भाईचारे के संदेश से जोड़ना है। यात्रा के दौरान हर गांव में इसी तरह के भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच तिलक सिंह कुर्मी सहित ग्राम पंचायत बरुअल के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट: सुरेन्द्र कुर्मी

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp