—Advertisement—

Ratlam में देर रात खूनी हमला: पथराव और लाठी-डंडों से तीन युवकों को पीटा, 2 की मौत

Author Picture
Published On: 3 September 2026
Ratlam

—Advertisement—

भैरूघाटा के पास तीन युवकों पर जानलेवा हमला, दो की मौत

अज्ञात बदमाशों ने पथराव और लाठी-डंडों से किया हमला, एक युवक गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

Ratlam । सैलाना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भैरूघाटा के पास तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। अचानक किए गए पथराव और लाठी-डंडों से हमले में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रमेश पुत्र वरसिंह भाभर निवासी धबाईखेड़ी (अडवानिया), गोपाल पुत्र गोवर्धन चरपोटा और करण पुत्र मनसुख मेड़ा बाइक से दैलतपुरा गए थे। घायल करण के अनुसार तीनों रमेश की मंगेतर से मिलने के लिए दैलतपुरा गए थे। मुलाकात के बाद तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि भैरूघाटा के पास सड़क किनारे करीब 10 से 12 लोग मौजूद थे। तीनों युवक जब वहां से गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूरी आगे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद आरोपितों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से तीनों युवकों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों घायल हो गए। करण किसी तरह हमलावरों से बचकर कुछ दूरी तक पहुंचा और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सैलाना ले जाने की व्यवस्था की। इसी दौरान रमेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गोपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घायल करण का उपचार जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवकों पर हमला किस वजह से किया गया और इसमें शामिल आरोपित कौन थे।

घटना के बाद भैरूघाटा और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में जल्द आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp