—Advertisement—

Indore news :11 सितंबर बैंक हड़ताल से पहले इंदौर में बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, महिलाओं ने की नारेबाजी

Author Picture
Published On: 27 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 9.45.39 PM scaled

—Advertisement—

Indore में 11 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक परिसर में प्रदर्शन किया। 5 दिवसीय बैंक सप्ताह, PLI भुगतान और लंबित मुद्दों के समाधान की मांग उठाई गई।

11 सितंबर की बैंक हड़ताल से पूर्व बैंककर्मियों द्वारा प्रदर्शन एवं सभा

रिपोर्टर – मोहनकृष्ण शुक्ला, संयोजक, यूएफबीयू, indore
लोकेशन –Indore, मध्य प्रदेश

Indore। 11 सितंबर बैंक हड़ताल से पूर्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज देशभर के बैंककर्मियों द्वारा 5 दिवसीय बैंक सप्ताह के समझौते के क्रियान्वयन, पीएलआई के यथा सहमति भुगतान और निलंबित मुद्दों के निराकरण की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

Indore में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

Indore नगर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा यशवंत निवास रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला बैंककर्मियों ने जोशीली नारेबाजी की।

11 सितंबर बैंक हड़ताल से पहले आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

यूनाइटेड फोरम के पदाधिकारियों ने किया संबोधित

प्रदर्शनकारियों को यूनाइटेड फोरम के संयोजक मोहनकृष्ण शुक्ला, आइबोक कनारा बैंक के गोयलजी, स्टेट बैंक के पंकज पोरवाल, एआईबीओए के अरविंद पोरवाल आदि ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने 5 दिवसीय बैंक सप्ताह के समझौते के क्रियान्वयन, पीएलआई के यथा सहमति भुगतान और निलंबित मुद्दों के निराकरण की मांग प्रमुखता से रखी।

इन लोगों ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व गजानन नीमगांवकर, सतीश जैन, आरके दागी, निखिल वैध, कोमल, सोनल अग्रवाल, राजमहल नागर, शुभम चतुर्वेदी और राजेश जैन आदि ने किया।

कार्यक्रम का संचालन रामदेव सायडिवाल ने किया। अंत में पंजाब नेशनल बैंक के पंकज ने उपस्थित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

11 सितंबर बैंक हड़ताल से पूर्व हुए इस प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बैंककर्मियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp