—Advertisement—

Ujjain : निजातपुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण

Author Picture
Published On: 27 August 2026
Ujjain : निजातपुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण

—Advertisement—

निजातपुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण

नागरिकों के बीच पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया और महापौर मुकेश टटवाल, लीकेज सुधारने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश

Ujjain । निजातपुरा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गुरुवार को सांसद अनिल फिरोजिया एवं महापौर मुकेश टटवाल ने जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा तथा पीएचई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जलप्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक भी मौजूद रहे और उन्होंने पेयजल से जुड़ी समस्याओं से सांसद एवं महापौर को अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान सांसद एवं महापौर ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इसके लिए आवश्यकता अनुसार संबंधित जलप्रदाय लाइन को बंद कर लीकेज वाले स्थानों की जांच कर सुधार कार्य कराया जाए।

साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत के लिए टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने तथा बोरिंग के आवश्यक संधारण के निर्देश भी दिए गए।

नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता

महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

वहीं सांसद अनिल फिरोजिया ने भी अधिकारियों से मौके पर जलप्रदाय व्यवस्था की जानकारी ली और समस्या के स्थायी निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन में लीकेज

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान नवीन पाइपलाइन डालने के साथ नए कनेक्शन भी किए गए हैं। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में संबंधित लाइन को बंद कर लीकेज की जांच और सुधार का कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर डेम से प्राप्त पानी को फिल्टर एवं शुद्धिकरण के बाद शहर की पेयजल व्यवस्था में उपलब्ध कराया जाता है। जलस्रोत से सप्लाई के दौरान पानी शुद्ध रहता है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज होने की स्थिति में दूषित पानी मिलने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसे रोकने के लिए पीएचई की टीम द्वारा लगातार फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है।

कई स्थानों पर लीकेज का हुआ संधारण

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि पीएचई की टीम द्वारा लगातार वार्ड में निरीक्षण कर लीकेज की समस्याओं का संधारण किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर अब साफ एवं स्वच्छ पानी की आपूर्ति होने लगी है। जिन स्थानों पर अभी भी समस्या बनी हुई है, वहां भी अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

नगर निगम की पीएचई टीम द्वारा निजातपुरा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फील्ड निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए नागरिकों को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

यह अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक यंत्री दिलीप नौधाने, उपयंत्री सुनील कलमे, टंकी प्रभारी खुमान सिंह भाभर सहित पीएचई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नोट: सांसद अनिल फिरोजिया एवं महापौर मुकेश टटवाल के मौके के वीडियो बाइट को खबर के साथ प्रमुखता से प्रसारित किया जा सकता है, जिससे नागरिकों को दिए गए निर्देश और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों का पक्ष सीधे सामने आएगा।

दैनिक स्वराज वाणी | प्रियंका गुजराती

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp