नरसिंहपुर जिले में अब तक 683 मिमी औसत बारिश, पिछले साल के मुकाबले 437 मिमी कम
नरसिंहपुर। जिले में 1 जून से 24 अगस्त तक औसतन 683 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 24 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसत 7.4 मिमी बारिश हुई। इनमें करेली में सबसे अधिक 21 मिमी, गोटेगांव में 12 मिमी, गाडरवारा में 3 मिमी और तेंदूखेड़ा में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि नरसिंहपुर तहसील में बारिश शून्य रही।
24 अगस्त तक तहसीलवार बारिश के आंकड़ों में नरसिंहपुर में 747 मिमी, गाडरवारा में 711 मिमी, गोटेगांव में 693 मिमी, तेंदूखेड़ा में 678 मिमी और करेली में 586 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इस अवधि में जिले का औसत 683 मिमी रहा।
पिछले साल हुई थी 1120.2 मिमी बारिश
पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1120.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक औसत वर्षा पिछले साल की तुलना में 437.2 मिमी कम है।
पिछले साल नरसिंहपुर में 1056 मिमी, गाडरवारा में 1397 मिमी, गोटेगांव में 1025 मिमी, करेली में 988 मिमी और तेंदूखेड़ा में 1135 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी।
करेली में सबसे कम बारिश
इस वर्ष अब तक तहसीलवार आंकड़ों में करेली में सबसे कम 586 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि नरसिंहपुर तहसील 747 मिमी के साथ सबसे आगे है। लगातार बदलते मौसम के बीच आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।
