—Advertisement—

ग्वालियर में जैन सोशल ग्रुप की शानदार पूल पार्टी, 200 सदस्यों ने बॉलीवुड गानों पर किया जमकर डांस

Author Picture
Published On: 23 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.25.01 PM

—Advertisement—

ग्वालियर के रेशम तारा रिसॉर्ट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की पिकनिक पूल पार्टी आयोजित हुई। करीब 200 सदस्यों ने रेन डांस, डीजे, हाउजी, कपल और बच्चों के गेम्स का आनंद लिया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की पिकनिक पूल पार्टी में 200 सदस्यों ने मचाया धमाल, बॉलीवुड गानों पर जमकर डांसग्वालियर।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर पिकनिक पूल पार्टी का बहुप्रतीक्षित आयोजन रविवार को कलेक्टर के पास स्थित रेशम तारा रिसॉर्ट में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के लगभग 200 सदस्यों और उनके परिवारों ने भाग लिया। पूल पार्टी, डीजे, रेन डांस, कपल गेम, बच्चों के गेम, पहले आओ-पहले पाओ, हाउजी एवं अन्य कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर पिकनिक पूल पार्टी में हुआ सदस्यों का स्वागत

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया कि कार्यक्रम के समन्वयक अनिल माधवी शाह थे। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक निर्मल पाटनी भी मौजूद रहे। आयोजन में पहुंचे सदस्यों का स्वागत संस्था के संस्थापक अंकित अनामिका जैन, अध्यक्ष विपिन सुनीत जैन, सचिव हितेंद्र प्रियंका जैन और कोषाध्यक्ष सुधीर स्वाति जैन ने चंदन का तिलक लगाकर और पुष्पमालाओं से किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्ष विपिन सुनीत जैन और सचिव हितेंद्र प्रियंका जैन ने किया। आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में लगभग 200 सदस्यों की उपस्थिति रही।

बॉलीवुड गानों पर 200 फैमिली मेंबर्स ने किया जमकर डांस

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आयोजन में मानसून थीम पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों की धूम रही। ‘काला चश्मा’, ‘ये मौसम की बारिश’, ‘टिप-टिप बरसा पानी’, ‘आज रपट जाएं’ और ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ जैसे लोकप्रिय गानों पर करीब 200 फैमिली मेंबर्स ने जमकर डांस किया।

बारिश और मानसून की थीम के बीच रेन डांस और डीजे ने कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ा दिया। बच्चों से लेकर युवाओं और कपल्स तक सभी ने मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूल पार्टी के दौरान परिवारों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आयोजन को यादगार बनाया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.25.01 PM

हाउजी, सरप्राइज और प्रश्नमंच सहित कई गेम्स बने आकर्षण

आयोजन के संयोजक अमन निकिता जैन, अंकिता प्रियंका जैन, आशीष ऊषा गोधा, इंद्रप्रकाश दीक्षा कागदी, नितिन वंदना चांदवाड़, संजीव प्रतिभा अजमेरा, विक्रम निधि सेठी, निलेश सिम्मी जैन, मिखिल निमिता जैन, नरेश नीति जैन, पियूष अपूर्वा जैन, आशीष नीलम जैन, अतुल सोनाली जैन, सुनील संध्या जैन और आशीष गरिमा शाह ने सदस्यों को हाउजी, सरप्राइज गेम, प्रश्नमंच और अन्य मनोरंजक गेम्स खिलाए।

इन गतिविधियों को लेकर सदस्यों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कपल गेम्स के साथ बच्चों के लिए भी अलग-अलग खेल आयोजित किए गए। मनोरंजन के साथ आपसी मेल-जोल और पारिवारिक सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बनाया।

गेम्स में ये रहे विजेता, पुरस्कार देकर किया सम्मानित

चेयर रेस में अर्पित जैन विजेता रहे, जबकि कपल वर्ग में आरती-नितिन छाबड़ा ने जीत दर्ज की। वहीं डस्टबिन में गेंद डालने वाले गेम में अंकुर-अन्नू जैन की जोड़ी विजेता रही।

प्रतियोगिता में रितेश-निधि वैद, अर्चना-योगेश बोहरा और रुचि-देव कुमार जैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.24.59 PM

सामाजिक मेल-जोल और मनोरंजन का बना यादगार अवसर

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की इस पिकनिक पूल पार्टी में मनोरंजन के साथ सामाजिक और पारिवारिक मेल-जोल का भी माहौल देखने को मिला। करीब 200 सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बनाया। रेन डांस, डीजे, पूल पार्टी, हाउजी, प्रश्नमंच, बच्चों और कपल्स के गेम्स ने पूरे दिन सदस्यों को उत्साहित रखा।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और संयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने भी इस तरह के पारिवारिक और मनोरंजक आयोजनों को सामाजिक एकता तथा आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला बताया।

सचिन जैन (आदर्श कलम), प्रवक्ता जैन समाज ग्वालियर

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.24.58 PM 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp