—Advertisement—

यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा की शानदार पहल: बालाजी के दरबार में गूंजी जनहित की आवाज

Author Picture
Published On: 22 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 22 at 8.30.04 PM

—Advertisement—

यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा ने डेलनपुर बालाजी महाराज के दरबार में जनहित की अर्जी समर्पित कर रेलवे विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता देने की मांग रखी।

बालाजी के दरबार में गूंजी जनहित की आवाज, विकास के साथ जनहित का मजबूत संदेश

रिपोर्टर – जीवनलाल जैन, नागदा

नागदा। यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा ने “विकास की राह, जनहित के साथ” का संदेश लेकर शनिवार को डेलनपुर बालाजी महाराज के पावन दरबार में जनहित की अर्जी समर्पित की। कार्यक्रम संयोजक राजा कर्नावट के नेतृत्व में मंच के सदस्य नगर सरकार श्री हनुमान जी मंदिर से अपने-अपने वाहनों से डेलनपुर पहुंचे।

यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

डेलनपुर पहुंचकर सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद आरती हुई। मंदिर प्रांगण में मंच अध्यक्ष नितिन जैन ने जनहित की अर्जी का वाचन किया, जिसे बालाजी महाराज के चरणों में समर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच सचिव रवि चोहान द्वारा किया गया।

धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में जनहित और विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। मंच के सदस्यों ने बालाजी महाराज से क्षेत्र की खुशहाली, प्रगति और जनकल्याण की कामना भी की।

रेलवे विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता देने की मांग

अर्जी के माध्यम से रेलवे विकास एवं विस्तार का स्वागत करते हुए आग्रह किया गया कि भविष्य में होने वाले सर्वे एवं विकास कार्यों में सभी पहलुओं का गहन अध्ययन कर जनहित को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विकास भी आगे बढ़े और किसी परिवार के हित अनावश्यक रूप से प्रभावित न हों।

यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा ने कहा कि विकास पूरे क्षेत्र की प्रगति का माध्यम है और विकास के साथ जनहित का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। इसी सकारात्मक भावना के साथ बालाजी महाराज के चरणों में यह अर्जी रखी गई।

मंच का कहना है कि क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। किसी भी विकास योजना को तैयार करते समय स्थानीय परिस्थितियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इससे विकास कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास और सहभागिता दोनों मजबूत होंगे।

डेलनपुर मंदिर के गुरुजी का किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में डेलनपुर मंदिर के गुरुजी का मंच की ओर से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। राजा कर्नावट ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं साथियों का आभार माना।

इस दौरान मंच के सदस्यों ने एकजुट होकर विकास और जनहित के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के विकास और नागरिकों के हित से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक सोच सामने आई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं संचालक राजेश सकलेचा (भाईजी), नितीन जैन, रवि चोहान, दीपक जैन, शंकर प्रजापत, जीवनलाल जैन, निलेश जैन सोलंकी, हिमांशु ओझा, दिनेश सोलंकी, दिनेश सेठिया, प्रकाश मालपानी, शरद जैन, मनीष चपलोत, विजय संधवी, अंकुर जैन, राजेश इयाना, मोतीलाल प्रजापत, श्याम प्रजापत, सतोष प्रजापत, चेतन पाटीदार, ऋतिक प्रजापत, शुभम प्रजापत, दिनेश मंडोवरा, आकाश प्रजापत, अमन प्रजापत, बलराम प्रजापत, आन्नद मिणा, शैलेंद्र कोठारी, दिनेश मडोवरा, राजेंद्र रघुवंशी, संजय रघुवंशी, अंबालाल चौहान, दिलीप चोहान, मनीष धाकड और हुकुमसिह गोयल सहित मंच एवं विभिन्न संगठनों एवं समितियों से जुड़े अनेक साथी उपस्थित रहे।

यात्री विकास एवं सुझाव मंच नागदा की इस पहल के माध्यम से बालाजी महाराज के दरबार से विकास के साथ जनहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। मंच ने रेलवे विकास एवं विस्तार का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में होने वाले सर्वे और विकास कार्यों में स्थानीय लोगों के हितों तथा परिस्थितियों का गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp