—Advertisement—

सर्व ब्राह्मण महासभा तेंदूखेड़ा ने शुरू किया विशाल वृक्षारोपण अभियान, 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य

Author Picture
Published On: 21 August 2026
ब्राह्मण

—Advertisement—

सर्व ब्राह्मण महासभा तेंदूखेड़ा ने शुरू किया विशाल वृक्षारोपण अभियान, 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य

संवाददाता :राम तिवारी

सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया वृक्षारोपण, 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य

तेंदूखेड़ा, जिला नरसिंहपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण महासभा तेंदूखेड़ा द्वारा विशाल वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर कुल 1100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में नेशनल हाईवे के समीप स्थित गुरुकुल पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में समाज की ओर से 51 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

समाज के सदस्यों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी आवश्यक है। इसी भावना के साथ संकल्प लिया गया कि नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य नगर को हराभरा बनाने के साथ नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। इस पहल में समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई।

 

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp