—Advertisement—

15 से 25 सितंबर तक दिल्ली में आचार्य विशुद्धसागर जी के सान्निध्य में 10 दिवसीय श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर होगा।

Author Picture
Published On: 20 August 2026
15 से 25 सितंबर तक दिल्ली में आचार्य विशुद्धसागर जी के सान्निध्य में 10 दिवसीय श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर होगा।

—Advertisement—

*15 से 25 सितम्बर तक दिल्ली में “श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर”*

राजेश जैन दद्दू
इंदौर
श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में होगा श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर का ऐतिहासिक आयोजन। रजिस्ट्रेशन शुरू, ।

नई दिल्ली। श्री अतिशय क्षेत्र ऋषभोदय तीर्थ क्षेत्र, ऋषभ विहार, दिल्ली* में श्रावक संयम साधना संस्कार शिविर* का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन शिविर 15 सितम्बर मंगलवार 2026 से 25 सितम्बर शुक्रवार 2026 तक 10 दिनों तक चलेगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिविर में श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ
का मंगल सानिध्य में सम्पन्न होगा। शिविर का निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य पं. कमल कुमार “कमलाकुर” भोपाल, म.प्र. करेंगे। गुरुदेव के संसघ में शिवरार्थीयो एवं श्रद्धालुओ को अमृत वचनों से संयम, साधना और संस्कार की प्रेरणा मिलेगी। दद्दू ने कहा कि शिविर आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रावकों में संयम की साधना, धार्मिक संस्कारों का विकास और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है। प्रतिदिन पूजन, अभिषेक, स्वाध्याय, प्रवचन, ध्यान और सामूहिक साधना के सत्र आयोजित किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन विवरण भारत वर्षीय जैन समाज के इच्छुक श्रावक-श्राविकाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए: इस लिंक के माध्यम से अपना और अपनों का रजिस्ट्रेशन शीघ्र इस लिंक के माध्यम से करवाएं https://docs.google.come
स्थान एवं सुविधाएं

*स्थान:* श्री ऋषभोदय तीर्थ क्षेत्र, ऋषभ विहार, दिल्ली – 110092
आयोजकों ने भारत वर्षीय जैन समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में *सपरिवार पधारकर* इस पावन शिविर का लाभ लें और जीवन में संयम एवं संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करें।
*आयोजक:* श्री ऋषभोदय तीर्थ क्षेत्र, एवं वर्षायोग समिति ऋषभ विहार, दिल्ली
नमोस्तु शासन जयवंत हो।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp