—Advertisement—

Sarangpur : दिग्विजय सिंह की उज्जैन-अयोध्या धार्मिक पदयात्रा को लेकर सारंगपुर में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

Author Picture
Published On: 8 August 2026
Sarangpur

—Advertisement—

दिग्विजय सिंह की उज्जैन-अयोध्या धार्मिक पदयात्रा को लेकर कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

संवाददाता : मनोज कुमार पुष्पद

निजी सचिव सचिन वत्स ने सारंगपुर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की तैयारियों की समीक्षा

Sarangpur । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित धार्मिक पदयात्रा को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को सारंगपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिग्विजय सिंह के निजी सचिव सचिन वत्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सारंगपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रस्तावित पदयात्रा के मार्ग, पड़ाव, स्वागत कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उज्जैन से शुरू होगी पदयात्रा

बैठक में बताया गया कि दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित धार्मिक पदयात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। पदयात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों से जुड़ते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ना है।

जारी रूट चार्ट के अनुसार यात्रा श्री महाकाल मंदिर उज्जैन से प्रारंभ होकर तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, बीनागंज, राघौगढ़, आरोन, अशोकनगर और चंदेरी होते हुए ओरछा स्थित श्रीरामराजा सरकार मंदिर तक पहुंचेगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा की दूरी लगभग 460 किलोमीटर बताई गई है, जबकि पूरी यात्रा करीब एक हजार किलोमीटर की होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 12 से 13 किलोमीटर की दूरी दो चरणों में तय किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई।

गोपालपुरा से सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश

प्रस्तावित यात्रा सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में एबी रोड के माध्यम से गोपालपुरा से प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा आगर नाका, पुराना बस स्टैंड और पुराने एबी रोड से होते हुए सारंगपुर बायपास पहुंचेगी।

यहां से यात्रा मऊ स्थित गुलावता जोड़ मार्ग से तुकोगंज, घामंदा, चिड़लावनिया, खुजनेर और लिंबोदा होते हुए राजगढ़ जिले की ओर आगे बढ़ेगी।

स्थानीय कांग्रेस संगठन ने यात्रा के दौरान स्वागत, पड़ाव, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां करने पर चर्चा की।

सचिन वत्स ने कार्यकर्ताओं से की सक्रिय सहभागिता की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह के निजी सचिव सचिन वत्स ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को यात्रा से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

बैठक में पदाधिकारियों ने यात्रा को लेकर अपने सुझाव भी रखे और सारंगपुर क्षेत्र से व्यापक एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यापक तैयारियों पर जोर

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित धार्मिक पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यात्रा के सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश के दौरान बेहतर स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।

बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता करने तथा इसे सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला संगठन महासचिव राधेश्याम सोमतिया, पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, रामचंद्र नागर, रितेश पाटीदार, बनवारी मालवीय, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी, कांग्रेस नेता प्रदीप जैन, प्रदीप सादानी, मोहम्मद अली, समीर मेव, पचोर अध्यक्ष अमित बंसल, किसान जिला सचिव कमल सिंह राणा, मोहन पाल, कैलाश राजपूत, लखन राजपूत, लखन धनगर, अभय सिसोदिया, राहुल चौहान, अखिलेश राठी, शांतिलाल नागर, इम्तियाज लाला, निजाम कुरैशी, सोहेब हसन राही, राधेश्याम भैसानिया, फरमान मंसूरी, धर्मेंद्र राजपूत, रोशन यात्री, कन्हैयालाल अहिरवार, अमन सिरोलिया, राधेश्याम राजपूत, महेश सोनी, महेश प्रजापति, हाशीम राही सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष आबिद लोदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी ने किया।

कांग्रेस संगठन द्वारा अब यात्रा के मार्ग में आने वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर संपर्क एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp