—Advertisement—

आमला में दिनदहाड़े 20 लाख की चोरी का खुलासा, दो अंतरजिला शातिर चोर गिरफ्तार

Author Picture
Published On: 6 August 2026
आमला

—Advertisement—

 

आमला में दिनदहाड़े 20 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर अंतरजिला चोर गिरफ्तार

जयंत गोहे
ब्यूरो चीफ
स्वराज वाणी
आमला

आमला। आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई करीब 20 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 18 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में आमला पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को बोड़खी नाका निवासी दम्मूलाल सूर्यवंशी के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया गया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।

घटना के बाद थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी और डॉग स्क्वाड की सहायता से मामले की जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 3 अगस्त को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी भटेरा जिला नरसिंहपुर और सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर (32 वर्ष), निवासी घंसौर जिला सिवनी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे, जहां लोग बाहर गए होते थे। सूने मकान की रेकी करने के बाद आरोपी कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते और फरार हो जाते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के हार, चेन, रानीहार, टॉप्स, कंगन, मंगलसूत्र और चांदी के सिक्के सहित अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लगभग 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

मामले में पुलिस ने आगे की जांच के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 भी जोड़ी है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों और संभावित गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन ने इस सफलता पर टीम की सराहना करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि घर को लंबे समय के लिए सूना छोड़ने से पहले पड़ोसियों और संबंधित थाने को इसकी सूचना अवश्य दें। साथ ही घर की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

आमला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp