—Advertisement—

100+ इकाइयों में 15 अगस्त को पौधारोपण का ऐतिहासिक संकल्प, युवक महासंघ की बड़ी बैठक में सुनील सिंघी ने दिया संगठन और B2B व्यापार का शक्तिशाली मंत्र

Author Picture
Published On: 3 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.03.51 PM

—Advertisement—

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की प्रदेश बैठक में बड़े फैसले, 15 अगस्त को 100+ इकाइयों में पौधारोपण और B2B नेटवर्क का ऐलान

रिपोर्टर : जीवनलाल जैन, नागदा

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की प्रदेश बैठक में बड़े फैसले

मक्सी। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जैन तीर्थ मक्सी में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि सुनील सिंघी (अहमदाबाद) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय अधिवेशन, जनगणना जागरूकता, व्यापार संवर्धन तथा समाजहित से जुड़े अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संगठन की ताकत से मिला मुकाम : सुनील सिंघी

मुख्य अतिथि सुनील सिंघी ने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें युवक महासंघ और संगठन की सबसे बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्ति को पहचान, अवसर और सेवा का मंच देता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हर सदस्य के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

उन्होंने छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को जोड़ने के लिए B2B ग्रुप बनाने का सुझाव दिया, ताकि समाज के व्यापारी एक-दूसरे से जुड़कर व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि कर सकें।

15 अगस्त को 100 से अधिक इकाइयों में पौधारोपण

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा) ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पौधा मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए 15 अगस्त को मध्यप्रदेश की 100 से अधिक इकाइयों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय पर्व के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी अभियान बताया।

जनगणना में “जैन” लिखने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जैन परिवारों से अपील की कि जनगणना के ऑनलाइन फॉर्म में धर्म वाले कॉलम में “जैन” ही अंकित करें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना में कई लोगों द्वारा गोत्र लिखने के कारण जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या दर्ज नहीं हो सकी थी।

B2B नेटवर्क और राष्ट्रीय अधिवेशन

बैठक में प्रदेशभर में “संगठन पर्व” चलाकर नई जिला एवं नगर इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही 3 एवं 4 अक्टूबर को केसरियाजी तीर्थ में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की गई।

व्यापार संवर्धन के लिए प्रदेश स्तर पर B2B नेटवर्क विकसित करने का निर्णय लिया गया तथा गौरव सेठिया (इंदौर) को इसका संयोजक नियुक्त किया गया।

इसके अलावा संदीप जैन को देवास जिला अध्यक्ष तथा अजय जैन को आगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिनमें—

  • इंदौर से पालीताणा-भावनगर नई रेल सेवा प्रारंभ करना।
  • युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास सेमिनार आयोजित करना।
  • युवक महासंघ की डायरेक्टरी प्रकाशित करना।
  • नगर इकाई अध्यक्ष की आयु 50 वर्ष से कम रखना।
  • छोटे गांवों में साधु-साध्वियों के चातुर्मास बढ़ाना।
  • डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग।
  • युवाओं को राजनीति में नेतृत्व के अवसर।
  • साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना।
  • अगली प्रदेश बैठक घसोई जैन तीर्थ में आयोजित करना।
  • सरकार की योजनाओं का समाज तक लाभ पहुंचाना।
  • सदस्यता शुल्क व्यवस्था लागू करना।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार नाहर ने सभी सदस्यों से पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

सहस्राब्दी वर्ष समारोह पर सम्मान

प्राचीन देलवाड़ा जैन तीर्थ आबू के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सहस्राब्दी वर्ष समारोह के लिए सुनील सिंघी (अहमदाबाद) को राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किए जाने पर मध्यप्रदेश इकाई ने उनका सम्मान किया।

अतिथियों ने संगठन की सराहना की

विधायक अरुण भीमावत ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। वहीं भाजपा शाजापुर जिला अध्यक्ष रवि पांडे ने युवक महासंघ को समाज को नई दिशा देने वाला प्रभावशाली मंच बताया।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सपन जैन सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री विजय बोरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026 08 03 at 8.03.51 PM 1 1

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

बैठक में विजय पितलिया, राजेश रांका, निलेश चोरड़िया, राजेंद्र दर्डा, राजेश पाटनी, दीपक जैन, राजेश दुग्गड, नवीन गिरिया, हेमंत पावेचा, अश्विन मेहता, संजय कोठारी, रोहित मेहता, विनोद श्रीपाल जैन, राहुल कटारिया, अनिल देसरला, रजत मेहता, प्रकाश गांधी, रितेश खाबिया, राकेश वनवट, हार्दिक मेहता, नवीश बोथरा, गोलू सुराणा, रुचिल डोसी, मनीष गांधी, प्रशांत सकलेचा, महावीर जैन, महेश जैन, प्रशांत जैन, राहुल सर्राफ, मुकेश पगारिया, मयंक जैन, पंकज जैन, मनोज भटेवरा, तरुण बाफना, पारस जैन, शुभाष जैन, श्रीपाल जैन, अभिषेक सकलेचा, अमित नाहटा, वैभव कावड़िया, निलेश पोरवाल, नेमीचंद जैन, विपिन जैन, अशोक जैन, विकेश जैन, यशवंत सांकला, प्रमोद भंडारी, राकेश दुग्गड, नगीन सुराणा, संजय तातेड, दिनेश जैन सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अजीत जैन (शाजापुर) ने किया तथा आभार सपन जैन (शाजापुर) ने व्यक्त किया।

रिपोर्टर : जीवनलाल जैन, नागदा

Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp