—Advertisement—

,

सुदीप जैन को मिल रही धमकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, प्रधानमंत्री और चार राज्यों की सरकारों को सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Published On: 3 August 2026
सुदीप जैन

—Advertisement—

*प्रेस विज्ञप्ति*
*इंदौर, 3 अगस्त 2026*

*विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के सुदीप जैन मेरठ को मिल रही धमकियों पर प्रधानमंत्री सहित चार राज्यों की सरकारों से की कठोर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग*

सकल जैन समाज के मयंक जैन के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी इंदौर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्रियों को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मेरठ निवासी सुदीप जैन तथा उनके परिवार को सोशल मीडिया पर एक पूर्व प्रकाशित सार्वजनिक घोषणा साझा करने के उपरांत लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि श्री सुदीप जैन ने सोशल मीडिया पर कोई नई घोषणा नहीं की थी, बल्कि देश की प्रमुख दिगम्बर जैन संस्थाओं द्वारा पूर्व में जारी उस सार्वजनिक घोषणा को साझा किया था, जिसमें स्वयं को “सूर्य सागर” कहने वाले व्यक्ति को दिगम्बर जैन मुनि नहीं माना गया था तथा उसके कथित आचरण एवं गतिविधियों का दिगम्बर जैन साधु परंपरा से कोई संबंध नहीं बताया गया था। इसका उद्देश्य केवल समाज को तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना तथा श्रद्धालुओं को भ्रमित होने से बचाना था।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पोस्ट साझा किए जाने के बाद विभिन्न राज्यों से अनेक मोबाइल नंबरों एवं सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए श्री सुदीप जैन को लगातार जान से मारने की धमकियां, अभद्र गालियां तथा उनकी धर्मपत्नी एवं पूज्य माता के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। ज्ञापन में इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, महिलाओं के सम्मान तथा कानून के शासन पर गंभीर हमला बताया गया।

विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, धमकी देने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर, केवाईसी, लोकेशन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि महिलाओं के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक रूप से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा श्री सुदीप जैन एवं उनके परिवार को तत्काल पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यदि जांच में किसी संगठित समूह अथवा षड्यंत्र की भूमिका सामने आती है तो उसके सभी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मयंक जैन ने कहा कि धार्मिक विषयों पर संविधान एवं कानून के दायरे में अपनी बात रखने वाले किसी भी नागरिक को धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जैन समाज कानून के शासन, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक गरिमा में पूर्ण विश्वास रखता है तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा करता है।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सूर्य सागर द्वारा दिगंबर जैन मुनि परंपरा के विरुद्ध चर्या क्रिया करके जैन धर्म को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। लोगो के मन में भय उत्पन्न करने के लिए सूर्यसागर द्वारा स्वयं अपनी फेस बुक पर हथियार से लैस फोटो पोस्ट की गई है।

विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ ने केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों से इस पूरे प्रकरण में शीघ्र हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस मौके पर सकल जैन समाज से राजेश जैन दद्दू, अशोक सामरिया, ओम पाटोदी, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp