—Advertisement—

Damoh : कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू, बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक

Author Picture
Published On: 31 July 2026

—Advertisement—

कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू, बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक

दमोह: राजा भैया यादव (ब्लॉक जबेरा संवाददाता)

दमोह में यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त, कर्मचारियों-अधिकारियों पर भी लागू होंगे नियम

Damoh। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के तहत अब दो पहिया वाहनों से आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को बिना हेलमेट कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश से पहले वाहनों की जांच की जा रही है। हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है और छोटी-सी सावधानी गंभीर दुर्घटनाओं से बचा सकती है।

यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp