—Advertisement—

क्षत्रिय महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था की 28वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

Author Picture
Published On: 31 July 2026
महाराणा प्रताप

—Advertisement—

क्षत्रिय महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था की 28वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न

संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान; शिक्षा प्रोत्साहन योजना को मिला सहयोग

इंदौर। क्षत्रिय महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था मर्यादित इंदौर की 28वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन नवलखा स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था की प्रगति, सामाजिक सरोकारों और शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां लक्ष्मी जी एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामदास जी मायला पटेल साहब, अध्यक्ष मेकालसुता राजपूत समाज समिति हंडिया रहे।

विशेष अतिथि के रूप में श्री आशुतोष जी शेखावत, विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय दायित्व (प्रांत प्रमुख) इंदौर, श्री निर्भय सिंह जी, एक्सक्यूटिव इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, श्री राजेंद्र जी ठाकुर, वरिष्ठ निरीक्षक सहकारिता, श्री दीपेंद्र सिंह जी सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष भाजपा, श्री सौरभ जी राठी, मंत्री माहेश्वरी समाज सहयोगिता गंज क्षेत्र, श्री आनंद सिंह जी सगर, सरपंच ग्राम पंचायत खमगांव, श्री राजू जी भदौरिया, पार्षद सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री सुभाष सिंह जी साद, श्री रामविलास जी वासले (राजपूत प्रगति परिषद इंदौर), श्री सुरेश सिंह जी गौड़, श्री गजराज सिंह जी पटेल (पूर्व अध्यक्ष निमाड़ विकास परिषद), श्री छतर सिंह जी बघेल, बलराम जी बीढारिया, मदन सिंह जी पठट सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

संचालक मंडल ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में संस्था के संचालक मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्था के मानद प्रबंधक श्री काशीनाथ सिंह जी कलम, अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बघेल, प्रतिनिधि श्री सुभाष सिंह जी तोमर, श्री रामविलास सिंह वासले, उपाध्यक्ष श्री भागवत सिंह चौहान, श्री मंगेश सिंह ठाकुर सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

संचालक मंडल के सदस्यों में श्री ध्यान सिंह सोलंकी, श्री दिलीप सिंह गेहलोद, श्री भगवान सिंह राजपूत, श्री अनिल सिंह सोलंकी, श्री आनंद सिंह राजपूत, श्री प्रमोद सिंह राजपूत, श्री रामकिशन राजपूत, श्री रामनिवास तोमर, श्री करण सिंह मौर्य, श्री शैतान सिंह सोलंकी, श्री केदार सिंह गिन्नारे, श्री पीयूष सिंह चौहान, श्रीमती गिरजा चौहान एवं श्रीमती वंदना पवार ने भी सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष ने प्रस्तुत किया संस्था का प्रगति प्रतिवेदन

संस्था अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बघेल ने वार्षिक साधारण सभा में संस्था का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उन्होंने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार अपने सदस्यों के हितों और समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिक्षा प्रोत्साहन योजना को मिला सहयोग

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए सहयोग की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि श्री मायला जी पटेल साहब द्वारा एकमुश्त 5100 रुपये की राशि देने की घोषणा की गई।

वहीं श्री निर्भय सिंह जी एवं श्री संतोष सिंह जी राठौर साहब की ओर से प्रतिवर्ष 1100 रुपये आजीवन सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।

इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

वार्षिक सभा के दौरान संस्था के सदस्यों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले चारों कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड एवं रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा श्री मंगल सिंह राजपूत द्वारा अपने दादाजी की स्मृति में तथा श्री राकेश पंवार द्वारा अपने दादाजी की स्मृति में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष शील्ड प्रदान की गई।

वहीं डॉ. भगवान सिंह जी एवं डॉ. पीयूष जी चौहान द्वारा नीट परीक्षा में चयनित छात्रा डिम्पल राजपूत को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था की प्रगति और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, सहयोग और समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अतिथियों ने संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण सिंह गहलोद, श्री सचिन सिंह राजपूत एवं एडवोकेट श्री मुकेश तोमर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

अंत में संस्था के प्रबंधक श्री सम्पत जी सारडा ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp