—Advertisement—

ऐतिहासिक विमोचन: विराग वर्धन वर्षायोग-2026 मंगलप्रवेश पत्रिका का भव्य लोकार्पण, मुनिसंघ के सानिध्य में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Author Picture
Published On: 23 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 23 at 10.07.55 PM

—Advertisement—

विराग वर्धन वर्षायोग-2026 के तहत कोटा में वर्षायोग मंगलप्रवेश पत्रिका का भव्य विमोचन पूज्य विवर्धनसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज, कोटा के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कोटा (राजस्थान)। विराग वर्धन वर्षायोग-2026 के संदर्भ में वर्षायोग मंगलप्रवेश पत्रिका का भव्य विमोचन मंगलवार, 21 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर, विज्ञाननगर, कोटा में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम समाधिस्थ गणाचार्य विरागसागर जी महाराज के सुशिष्य एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती परम पूज्य गणधर मुनिश्री 108 विवर्धनसागर जी महाराज ससंघ (06 पिच्छी) के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026 07 23 at 10.08.06 PM

कार्यक्रम का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा तथा रिद्धि-सिद्धि नगर एवं विज्ञाननगर समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। वर्षायोग मंगलप्रवेश पत्रिका के विमोचन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मुनिसंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्र गौरव राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” (पत्रकार, कोटा) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वर्षायोग समाज के लिए आध्यात्मिक चेतना, आत्मकल्याण और धर्म साधना का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्षायोग के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 07 23 at 10.07.57 PM

इस अवसर पर श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश जी बज सहित विमल जी ‘नान्ता’, राजमल जी पाटोदी, पदम जी बड़ला, जे.के. जैन सा., ताराचंद जी बड़ला, मनोज जी जैसवाल, नरेश जी वेद, अनिल जी ठोरा, राजेन्द्र जी गोधा, दीपक जैन (डीसीएम), आशीष जी जैसवाल, बाबूलाल जी रेबारपुरा, पारसमल जी सीए, टीकम जी पाटनी, पंकज जी खटोड़, संजय जी लुहाड़िया, अनुज जी बाकलीवाल, राजेन्द्र जी पाटनी, दिनेश जैन तथा अंकुर जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम में सभी ने पूज्य मुनिसंघ का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म साधना के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और समाजजनों ने वर्षायोग को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

प्रस्तुति : राष्ट्र गौरव पारस जैन “पार्श्वमणि”
पत्रकार, कोटा (राजस्थान)
मो.: 9414764980

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp