—Advertisement—

ऐतिहासिक 2026: कैलाश विजयवर्गीय ने मुनि श्री सुधासागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, इंदौर चातुर्मास के लिए मिला मंगल आशीर्वाद

Author Picture
Published On: 19 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 19 at 7.43.54 PM 1

—Advertisement—

कैलाश विजयवर्गीय ने मुनि श्री सुधासागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदौर में ऐतिहासिक वर्षायोग एवं चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगल आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर।

लाश विजयवर्गीय ने मुनि श्री सुधासागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के लोकप्रिय नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय ने परम पूज्य मुनिपुंगव मुनि श्री सुधासागर जी महामुनिराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान इंदौर की ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्मनगरी इंदौर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक वर्षायोग एवं चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित किया गया।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक मुनिश्री के दर्शन कर समाज एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर में आयोजित होने वाले चातुर्मास के सफल, शांतिपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया श्रीफल समर्पण

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महामुनिराज के समक्ष श्रीफल अर्पित कर वर्षायोग के सफल आयोजन का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया।

इंदौर जैन समाज के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मुनिश्री का वर्षायोग और चातुर्मास आध्यात्मिक चेतना, संयम और धर्म साधना का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।

समाWhatsApp Image 2026 07 19 at 7.50.19 PM 1जजनों की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख श्रेष्टिगण उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—

  • सपना मनीष गोधा
  • रानी अशोक डोसी
  • आकाश कोल
  • आनंद नवीन गोधा
  • धर्मेन्द्र जैन (सिनकेम)
  • अक्षय कासलीवाल
  • राहुल जैन
  • राजेश जैन दद्दू

सहित सैकड़ों समाजजनों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मुनिश्री के दर्शन कर इंदौर नगर में चातुर्मास के सफल आयोजन हेतु मंगलकामना की।

चातुर्मास के सफल आयोजन की प्रार्थना

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुनिश्री से निवेदन किया कि इंदौर में होने वाला चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक एवं सफल बने। श्रद्धालुओं ने प्रदेश एवं देश में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरण की भी प्रार्थना की।

धार्मिक और सामाजिक महत्व

मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित वर्षायोग केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज में नैतिकता, सेवा, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुनिश्री के आशीर्वाद से इंदौर का चातुर्मास ऐतिहासिक और सफल रहेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp