संवाददाता : अकदास शेख
Dewas । शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम विवाह करने वाली एक महिला रिहाना पर उसके ही पति अबरार ने जानलेवा हमला कर दिया है। खाना खिलाने के बहाने ले जाकर किया हमला
पीड़िता रिहाना ने अपने बयानों में बताया कि उसका पति उसे खाना खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया था। आरोपी उसे शंकरगढ़ पहाड़ी के पास एक सुनसान जगह पर ले गया, जहाँ उसने पहले रिहाना के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर धारदार हथियार से उसके होंठ काट दिए।
वारदात के बाद आरोपी फरार
इस जानलेवा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी घायल पत्नी और मासूम बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले अबरार के साथ कोर्ट मैरिज की थी।
जिला अस्पताल में इलाज जारी
गंभीर रूप से घायल रिहाना को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला के चेहरे पर गहरे घाव हैं और उसका ऊपरी होंठ कटा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है।
