जनसुनवाई में 312 आवेदनों पर हुई सुनवाई
Damoh : राजा भैया यादव। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 312 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 17 आधार अपडेशन एवं 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए।
बोनी के व्यस्त कृषि सीजन के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का जनसुनवाई में पहुंचना प्रशासन के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है- कलेक्टर श्री यादव

जनसुनवाई में 350 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दिए निर्देश
राजस्व मामलों की प्राथमिकता तय, दिव्यांगजन के 25 वर्ष पुराने प्रकरण की होगी जांच, किसानों के लंबित भुगतान और ‘सार्थक ऐप’ की तकनीकी समस्या का मौके पर समाधान
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा पंजीकृत 312 आवेदनों के अलावा 30-40 अपंजीकृत आवेदन भी प्राप्त हुए। इस प्रकार लगभग 350 आवेदनों पर एक-एक कर सुनवाई की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सबसे अधिक आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जिनका नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
