‘अखिल औदीच्य ब्राह्मण महासभा’ का गठन, राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार का होगा अभियान
राष्ट्रीय संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय, प्रदेश, महिला एवं युवा इकाइयों की घोषणा; समाज में एकता, संस्कार और युवा नेतृत्व पर रहेगा विशेष फोकस
उज्जैन/इंदौर। औदीच्य ब्राह्मण समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “अखिल औदीच्य ब्राह्मण महासभा” का विधिवत गठन किया गया है। संस्था का पंजीयन मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 के अंतर्गत पंजीयन क्रमांक 03/27/01/28024/26 से किया गया है। संस्था का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारतवर्ष निर्धारित किया गया है।
संस्था ने गठन के साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी, महिला इकाई एवं युवा इकाई की घोषणा करते हुए समाज के वरिष्ठ, अनुभवी एवं युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।
महासभा का उद्देश्य समाज में संगठनात्मक एकता को मजबूत करना, शिक्षा एवं संस्कारों का संरक्षण, युवा नेतृत्व का विकास, महिला सहभागिता को बढ़ावा देना, सामाजिक जागरूकता का विस्तार तथा देशभर के औदीच्य ब्राह्मण समाज को एक साझा मंच पर जोड़ना है। प्रारंभिक चरण में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि आगामी समय में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित देशभर में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
राष्ट्रीय संरक्षक मंडल में समाज के वरिष्ठजनों को स्थान
महासभा ने समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय संरक्षक मंडल में शामिल किया है। इसमें पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार, मोहनलाल जोशी, सेवानिवृत्त एसडीएम रमेश पंड्या, पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, रुघनाथ सिंह, हरिनारायण शर्मा, भगवान शर्मा, बापूलाल जोशी, मधुसूदन जी, अनोखीलाल पंड्या, बद्रीलाल रावल, ईश्वरलाल त्रिवेदी, दिनेश ठक्कर एवं जमनालाल भट्ट सहित अनेक वरिष्ठ समाजजनों को शामिल किया गया है।
राकेश पटेल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राकेश पटेल (मांगलिया, इंदौर) को सौंपी गई है। महेश पटेल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैलाश पाण्डेय को राष्ट्रीय महामंत्री (सचिव), योगेश पटेल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा अरविंद उपाध्याय को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कपिल पण्ड्या, आशीष त्रिवेदी, नरेन्द्र जोशी, राजेन्द्र पण्ड्या, नन्दकिशोर उपाध्याय, रमेशचन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र शर्मा, ललित पाण्डेय, सत्यनारायण पाण्डेय एवं डॉ. कैलाश जोशी सहित अन्य समाजजनों को दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रदेश, महिला एवं युवा इकाइयों का भी गठन
मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भगवान सिंह शर्मा की नियुक्ति की गई है। अंतर सिंह पण्ड्या, अनिल पण्ड्या एवं मुकेश उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा आयुष आचार्य को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है।
महिला इकाई का नेतृत्व श्रीमती निर्मला रावल (नागदा) को सौंपा गया है। महिला इकाई परिवार प्रबोधन, संस्कार संवर्धन, बालिका शिक्षा, महिला नेतृत्व विकास एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करेगी।
युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अभिलाष ठक्कर तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में विकास पण्ड्या की नियुक्ति की गई है। वहीं संदीप शर्मा, संजीव शर्मा, सुमित शर्मा एवं अनिल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा इकाई का दायित्व दिया गया है।
सदस्यता अभियान और राष्ट्रीय विस्तार पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि महासभा समाज में संगठनात्मक एकता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, शिक्षा, संस्कार संरक्षण, सामाजिक समन्वय, महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व को नई दिशा देने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही देशव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा तथा विभिन्न राज्यों में संगठन का विस्तार, सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा नेतृत्व प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण अभियान एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से संगठन से जुड़कर सेवा, समर्पण और सहभागिता के माध्यम से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महासभा के गठन से औदीच्य ब्राह्मण समाज में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पारदर्शी कार्यसंस्कृति, समन्वित प्रयासों और समाज के व्यापक सहयोग से यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर औदीच्य ब्राह्मण समाज का एक मजबूत एवं प्रभावी प्रतिनिधि मंच बनकर उभरेगा।
