*लोकेशन कुक्षी*
*रिपोर्ट नरेंद्र सिरवी*
*कुक्षी माली समाज ने माँ नर्मदा जल का पूजन कर पदयात्रियों का किया भव्य स्वागत, आलीराजपुर समाज ने जताया आभार*
आलीराजपुर जिले में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर सागरवंशीय माली समाज नवयुवक संगठन, आलीराजपुर द्वारा निकाली जा रही माँ नर्मदा जल पदयात्रा का कुक्षी में कुक्षी माली समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने माँ नर्मदा के पवित्र जल का विधिवत पूजन-अर्चन कर अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। साथ ही पदयात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए फरियाली चिवड़े एवं शीतल जल की सेवा प्रदान की गई।
सागरवंशीय माली समाज नवयुवक संगठन, आलीराजपुर ने कुक्षी माली समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों का इस आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं सेवा-भाव के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि समाज की एकता, सहयोग और धार्मिक आस्था का यह उदाहरण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद ने दी।
