—Advertisement—

ईमानदारी आज भी जिंदा है: Prateek Kumar Jain ने लौटाया लाखों की कीमत वाला मोबाइल

Author Picture
Published On: 11 July 2026
ईमानदारी आज भी जिंदा है: Prateek Kumar Jain ने लौटाया लाखों की कीमत वाला मोबाइल

—Advertisement—

प्रेस विज्ञप्ति

युवक प्रतीक ईमानदारी की मिसाल बने प्रोफेसर आर.के. जैन के पुत्र Prateek Kumar Jain, सड़क पर मिला उच्च कम्पनी का महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया

मनोज कुमार पुष्पत की रिपोर्ट

Rajgarh (धार)। आज के समय में जहां सड़क पर मिला सामान अक्सर अपने पास रख लेने की घटनाएं सामने आती हैं, वहीं राजगढ़ निवासी प्रोफेसर आर.के. जैन के पुत्र श्री Prateek Kumar Jain ने अपनी ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

जानकारी के अनुसार श्री प्रतीक कुमार जैन अपने परिवार के साथ श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सड़क पर एक उच्च कम्पनी का महंगा मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। श्री प्रतीक कुमार जैन ने तत्काल अपनी कार रोककर मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा ताकि वह किसी गलत व्यक्ति के हाथ न लगे।

इसके बाद श्री प्रतीक कुमार जैन ने मामले की जानकारी सरदारपुर एसडीओपी श्री विश्वदीप सिंह परिहार को दी।

मोबाइल के हालिया कॉल विवरण के आधार पर श्री प्रतीक कुमार जैन ने उनके पुत्र से संपर्क कर मोबाइल सुरक्षित मिलने की सूचना दी। उस समय परिवार मोहनखेड़ा से आगे निकलकर झाबुआ तक पहुंच चुका था। सूचना मिलते ही वे वापस लौटे। जिससे पता चला कि मोबाइल संजेली (जिला दाहोद, गुजरात) निवासी श्री ललित कुमार बाबूलाल जैन की धर्मपत्नी श्रीमती विमला जैन का है।

इसके बाद श्री प्रतीक कुमार जैन ने अपने निजी निवास पर सरदारपुर एसडीओपी श्री विश्वदीप सिंह परिहार की उपस्थिति में मोबाइल उसके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर जैन परिवार ने श्री प्रतीक कुमार जैन की ईमानदारी और सहयोगी भावना की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रोफेसर आर.के. जैन के पुत्र श्री प्रतीक कुमार जैन द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह संदेश देता है कि ईमानदारी और मानवता आज भी जीवित है तथा छोटी-सी सजगता किसी की बड़ी परेशानी दूर कर सकती है

इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार ने भी श्री प्रतीक कुमार जैन को उनकी ईमानदारी, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp